Breaking News

देहरादून: एलिवेटेड रोड के विरोध में फूटा जनता का गुस्सा, अनिश्चितकालीन धरना शुरू

@शब्द दूत ब्यूरो (14 अक्टूबर 2026)

देहरादून। NH-07 पर मोहकमपुर से आशारोड़ी तक बनने वाले एलिवेटेड रोड प्रोजेक्ट के विरोध में प्रभावित क्षेत्रवासियों ने मोर्चा खोल दिया है। ‘मोहकमपुर-आशारोड़ी एलिवेटेड रोड संघर्ष समिति’ के बैनर तले सैकड़ों लोगों ने 14 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया है।

निवासियों का आरोप है कि NHAI द्वारा बिना किसी पूर्व सूचना या नोटिस के मकानों पर सीधे लाल निशान लगा दिए गए हैं। इस परियोजना से मोहकमपुर, जोगीवाला, बद्रीपुर, रूपनगर, फ्रेंड्स एन्क्लेव और डिफेंस कॉलोनी समेत कई क्षेत्रों के हजारों मकान और परिवार प्रभावित हो रहे हैं। संघर्ष समिति का कहना है कि किसी प्रभावशाली व्यक्ति की संपत्ति बचाने के लिए प्रोजेक्ट का रूट बदलकर घनी गरीब बस्तियों की ओर मोड़ दिया गया है।

क्षेत्रवासियों ने साफ चेतावनी दी है कि वे किसी भी कीमत पर अपने घर टूटने नहीं देंगे और जब तक मांगें नहीं मानी जातीं, धरना जारी रहेगा।

Check Also

काशीपुर :13 अक्टूबर को महाराजा अग्रसेन महाराज की शोभायात्रा से पूर्व छलका वैश्य समाज का दर्द,वैश्य समाज की स्थिति एससी-एसटी से भी बदतर, एकजुटता से ही मिलेगी ताकत: योगेश जिंदल, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (12 अक्टूबर 2026) काशीपुर। कुमाऊं वैश्य महासभा की …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-