Breaking News

महाराणा प्रताप चौक के सौंदर्यीकरण कार्य का शुभारंभ, महापौर दीपक बाली बोले- काशीपुर में लगातार जारी हैं विकास कार्य, देखिए वीडियो

@शब्द दूत ब्यूरो (14 सितंबर 2026)

काशीपुर। काशीपुर नगर निगम क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने के क्रम में महापौर दीपक बाली ने सोमवार को महाराणा प्रताप चौक के सौंदर्यीकरण कार्य का शुभारंभ किया। करीब चार करोड़ पिचानवे लाख रुपये की लागत से चौक के प्रथम चरण में सौंदर्यीकरण एवं विकास कार्य कराया जाएगा। महापौर ने कहा कि काशीपुर में आठ प्रमुख चौराहों के सौंदर्यीकरण की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं और आने वाले समय में शहर के अन्य प्रमुख चौराहों पर भी कार्य दिखाई देगा।

महापौर दीपक बाली ने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भाजपा सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार के स्तर से काशीपुर के विकास के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप चौक सहित अन्य चौराहों के विकास का प्रयास करीब दस महीने पहले शुरू किया गया था, जिसका परिणाम अब धरातल पर दिखाई देने लगा है।

उन्होंने बताया कि महाराणा प्रताप चौक के सौंदर्यीकरण का यह प्रथम चरण है। इसके बाद दूसरे चरण में मुख्य बाजार की ओर जाने वाली सड़क और चौक के प्रवेश द्वार को भी योजना में शामिल करते हुए निर्माण एवं सौंदर्यीकरण कराया जाएगा। इसके लिए ड्रॉइंग और डिजाइन तैयार किया जा रहा है।
महापौर ने कहा कि आठ प्रमुख चौराहों के विकास की योजना में अन्य चौराहों पर भी आने वाले समय में कार्य शुरू होंगे। उन्होंने बताया कि गुरु नानक साहिब चौक के नामकरण से जुड़े कार्य की वर्किंग ड्रॉइंग तैयार की जा रही है और अगले आठ से दस दिनों में वहां भी कार्य शुरू होने की संभावना है।
काशीपुर की लंबे समय से चली आ रही जलभराव की समस्या को लेकर महापौर ने बताया कि शहर के लिए लगभग 800 करोड़ रुपये का व्यापक ड्रेनेज प्लान तैयार किया गया है। इसके प्रथम चरण की लागत करीब 200 करोड़ रुपये बताई गई है और इसकी टेंडर प्रक्रिया अंतिम चरण में है। औपचारिकताएं पूरी होने के बाद प्रथम चरण का काम जल्द शुरू होने की उम्मीद है।

उन्होंने कहा कि ड्रेनेज प्लान केवल किसी एक क्षेत्र को ध्यान में रखकर नहीं, बल्कि पूरे काशीपुर की जल निकासी व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। इसके तहत जहां नालों की क्षमता कम है, वहां उन्हें चौड़ा किया जाएगा, जहां नालियों को ढकने की आवश्यकता है वहां उन्हें कवर किया जाएगा और जहां जल निकासी के लिए नए निर्माण की जरूरत है, वहां व्यवस्था विकसित की जाएगी।

महापौर ने कहा कि गेबिया नाला, राधेश्याम बिल्डिंग के आगे से गुजरने वाले नाले तथा मुरादाबाद रोड सहित शहर के विभिन्न क्षेत्रों की जल निकासी व्यवस्था को योजनाबद्ध तरीके से व्यवस्थित किया जाएगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि ड्रेनेज प्लान के पूरा होने के बाद काशीपुर की वर्षों पुरानी जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान संभव होगा।

महापौर ने कहा कि चौराहों के सौंदर्यीकरण और ड्रेनेज व्यवस्था सहित विभिन्न विकास कार्य काशीपुर की जनता को समर्पित हैं और आने वाले समय में इन योजनाओं का असर शहर की तस्वीर और नागरिक सुविधाओं पर दिखाई देगा।

इस अवसर पर जिला विकास प्राधिकरण के सहायक अभियंता उत्कर्ष पांडे, पार्षद पुष्कर बिष्ट, पार्षद श्रीमती दीपा पाठक, पार्षद गुरविंदर सिंह चंडोक, भाजपा नेता रजत सिद्धू ,हर्ष बाली,आदि मौजूद थे।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

ईडी की कार्रवाई के बाद हरीश रावत ने कांग्रेस के दोनों पदों से हटने की इच्छा जताई , बोले- आरोप सही साबित हुए तो कानून मुझे दंडित करे,ओ एस डी रहे जीना सरल और विनम्र हैं

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (12 सितंबर 2026) देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-