Breaking News

काशीपुर :भारती नवचेतना सांस्कृतिक समिति के नवोदय कार्यक्रम में नवोदित कलाकारों ने बांधा समां, सुरों की महफिल ने जीता श्रोताओं का दिल

@शब्द दूत ब्यूरो (02 अगस्त 2026)

काशीपुर। काशीपुर-बाजपुर रोड स्थित एक रिसार्ट में भारती नवचेतना सांस्कृतिक समिति द्वारा आयोजित “नवोदय” कार्यक्रम में नवोदित कलाकारों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से संगीत प्रेमियों को मंत्रमुग्ध कर दिया। क्षेत्र की सबसे पुरानी सांस्कृतिक एवं सामाजिक संस्थाओं में शामिल समिति के इस विशेष आयोजन में मंच के नए कलाकारों ने पहली बार प्रस्तुति देकर अपनी प्रतिभा का प्रभावशाली परिचय दिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मंच के संरक्षक संजय चतुर्वेदी, पूर्व राज्यमंत्री सोहन सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता मनोज जोशी तथा सुशील गुड़िया ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया। कार्यक्रम के प्रारंभ में प्रसिद्ध शायर एवं मंच सलाहकार समिति के सदस्य इकबाल अदीब ने समिति के गौरवशाली इतिहास से उपस्थित जनसमूह को अवगत कराया।

नवचेतना मंच के युवा कलाकार देशांश शर्मा और गौरी शर्मा ने श्रीमती इंदु सारस्वत द्वारा रचित मंच के शीर्षक गीत “नव रूप, नवरंग, नव कल्पना” से कार्यक्रम का आगाज किया। इसके बाद नन्हीं कलाकार राध्या कपूर ने गणेश वंदना पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।

संगीत संध्या में कलाकारों ने एक से बढ़कर एक लोकप्रिय गीत प्रस्तुत किए। चंद्र मोहन फर्त्याल ने “हमें और जीने की चाहत न होती”, अनुज गुप्ता ने “मेरे नैना सावन भादों”, अमन बाली ने “ये दिल दीवाना”, अमिताभ सक्सेना ने “नीले-नीले अंबर पर”, राहुल शर्मा ने “मैं शायर तो नहीं”, गायत्री नागर ने “बहुत प्यार करते हैं तुमको सनम”, देवांश शर्मा ने “आज से मेरी सारी गलियां मेरी हो गई”, श्वेता अजीत सरिया ने “अजीब दास्तां है ये”, आयुष मेहरोत्रा ने “लिखे जो खत तुझे”, शोभित अग्रवाल ने “मैं कोई ऐसा गीत गाऊं”, वान्या कपूर ने “बदमाश दिल”, दीप्ति कपूर ने “आजा नचले” तथा तरुण लोहनी ने “तुम दिल की धड़कन में” गीत प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरीं।

युगल गीतों की प्रस्तुति भी आकर्षण का केंद्र रही। गौरी शर्मा और अमिताभ सक्सेना ने “तुझे देखा तो ये जाना सनम” तथा अमन बाली और चंद्र मोहन फर्त्याल ने फिल्म शोले का सदाबहार गीत “ये दोस्ती हम नहीं छोड़ेंगे” प्रस्तुत कर दर्शकों को भावविभोर कर दिया।

कार्यक्रम में नगर एवं आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में पहुंचे श्रोताओं और अतिथियों ने नवोदित कलाकारों का उत्साहवर्धन करते हुए उनकी प्रतिभा की सराहना की तथा सफल आयोजन के लिए समिति को बधाई दी। समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि पिछले 34 वर्षों से भारती नवचेतना सांस्कृतिक समिति सैकड़ों कलाकारों को मंच प्रदान करती आ रही है और “नवोदय” कार्यक्रम का उद्देश्य भी नए कलाकारों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर उपलब्ध कराना है।

कार्यक्रम का प्रभावशाली संचालन मंच की पूर्व सचिव दिव्या चतुर्वेदी तथा युवा गायक संकल्प गुड़िया ने किया। अंत में समिति के अध्यक्ष अपूर्व मेहरोत्रा ने सभी अतिथियों, कलाकारों एवं श्रोताओं का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर पूर्व महापौर ऊषा चौधरी, पूर्व पालिकाध्यक्ष शमशुद्दीन, राज्य महिला आयोग की सदस्य मुक्ता सिंह, मंच के संरक्षक प्रमोद अग्रवाल, लता शर्मा, संस्थापक सचिव विमल गुड़िया, पूर्व सचिव पंकज पंत, उपाध्यक्ष गीतिका पंत अरोरा, सचिव विकल्प गुड़िया, खंड शिक्षा अधिकारी डी.के. साहू, वरिष्ठ अधिवक्ताओं, चिकित्सकों, साहित्यकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा नगर के अनेक गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

सितारगंज तहसील में विजिलेंस टीम रातभर रही बंधक, दो कर्मचारियों पर रिश्वत की ट्रैप कार्रवाई के विरोध में कर्मचारियों का प्रदर्शन तेज, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (30 जुलाई 2026) सितारगंज। ऊधम सिंह नगर के …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-