Breaking News

काशीपुर :8 अगस्त को हल्द्वानी में खड़गे की विशाल जनसभा, भाजपा सरकार की नाकामियों को जनता के सामने रखेगी कांग्रेस: अनुपम शर्मा

@शब्द दूत ब्यूरो (28 जुलाई 2026)

काशीपुर। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अनुपम शर्मा ने कहा कि आगामी 8 अगस्त को हल्द्वानी के रामलीला मैदान में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। उन्होंने कहा कि यह सभा उत्तराखंड में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव का बिगुल साबित होगी, जिसमें प्रदेश और केंद्र की भाजपा सरकार की कथित नाकामियों, भ्रष्टाचार और जनविरोधी नीतियों को जनता के सामने रखा जाएगा।

काशीपुर में आयोजित पत्रकार वार्ता में अनुपम शर्मा ने कहा कि खड़गे की सभा में राष्ट्रीय मुद्दों के साथ-साथ उत्तराखंड के स्थानीय और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को भी प्रमुखता से उठाया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने जनता से किए गए वादे पूरे नहीं किए और प्रदेश में खनन माफिया, भ्रष्टाचार तथा अव्यवस्था का माहौल बना हुआ है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पूरी तरह एकजुट है और पार्टी में किसी प्रकार की अंतर्कलह नहीं है। रुद्रपुर में हुई हालिया तैयारी बैठक में सभी वरिष्ठ नेता और विधायक एक मंच पर मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि बड़े राजनीतिक दलों में मतभेद हो सकते हैं, लेकिन कांग्रेस संगठन पूरी मजबूती के साथ 2027 का चुनाव लड़ने के लिए तैयार है।

अनुपम शर्मा ने कहा कि वर्ष 2027 के चुनाव में भाजपा सरकार की कथित विफलताएं, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, छात्रों से जुड़े मुद्दे तथा विकास कांग्रेस के प्रमुख चुनावी एजेंडे होंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा लोकतांत्रिक कार्यक्रमों को प्रभावित करने का प्रयास करती रही है, लेकिन जनता का समर्थन कांग्रेस के साथ है, इसलिए 8 अगस्त की जनसभा ऐतिहासिक होगी।

काशीपुर की स्थानीय समस्याओं पर  उन्होंने कहा कि शहर में जलभराव, जर्जर सड़कें, अधूरे एवं अव्यवहारिक फ्लाईओवर, बिजली, पानी और सीवेज जैसी समस्याएं वर्षों से बनी हुई हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा शासन में विकास कार्य ठप हो गए हैं और भ्रष्टाचार बढ़ा है।

उन्होंने कहा कि काशीपुर की बंद पड़ी फैक्ट्रियां, औद्योगिक इकाइयों की बदहाल स्थिति और प्रदेश के उद्योगों की समस्याएं भी कांग्रेस के प्रमुख मुद्दों में शामिल होंगी। उनका आरोप था कि कांग्रेस शासनकाल में काशीपुर औद्योगिक विकास का प्रमुख केंद्र था, जबकि वर्तमान सरकार में उद्योग और रोजगार दोनों प्रभावित हुए हैं।

टिकट वितरण को लेकर पूछे गए सवाल पर अनुपम शर्मा ने कहा कि पार्टी हाईकमान जिस भी प्रत्याशी को उम्मीदवार बनाएगा, कांग्रेस का पूरा संगठन उसे जिताने के लिए एकजुट होकर काम करेगा।
पत्रकार वार्ता में कांग्रेस महानगर अध्यक्ष अलका पाल, पूर्व महानगर अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

फिर आये सोशल मीडिया पर पीएम मोदी :बोले, परीक्षा सुधार के लिए हाई पावर टास्क फोर्स का गठन, नंदन निलेकणी करेंगे नेतृत्व

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (26 जुलाई 2026) नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-