Breaking News

 स्कूलों को राजनीति से दूर रखने का बड़ा फैसला, बाहरी नेताओं और राजनीतिक कार्यक्रमों पर पूर्ण प्रतिबंध, सीएम के सख्त निर्देश

किसी भी राजनीतिक दल से जुड़े कार्यक्रम, सभा या अन्य राजनीतिक गतिविधियों का आयोजन स्कूल परिसर में नहीं किया जा सकेगा।

@शब्द दूत ब्यूरो (13 जुलाई 2026)

चेन्नई। तमिलनाडु सरकार ने राज्य के सभी सरकारी एवं सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में राजनीतिक गतिविधियों पर सख्त रोक लगाने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री सी जोसेफ के नेतृत्व वाली सरकार ने निर्देश जारी करते हुए स्पष्ट किया है कि स्कूल परिसरों और कक्षाओं में किसी भी राजनीतिक दल के कार्यकर्ता या बाहरी राजनीतिक नेता के प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।

जारी निर्देशों के अनुसार, किसी भी राजनीतिक दल से जुड़े कार्यक्रम, सभा या अन्य राजनीतिक गतिविधियों का आयोजन स्कूल परिसर में नहीं किया जा सकेगा। इसके अलावा कक्षाओं या स्कूल परिसर में राजनीतिक नेताओं के जन्मदिन मनाने, केक काटने अथवा उनसे संबंधित किसी प्रकार के समारोह पर भी पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।

सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि केवल आधिकारिक सरकारी कार्यक्रमों में भाग लेने वाले निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को ही विद्यालयों में प्रवेश की अनुमति होगी। इसके अतिरिक्त किसी भी बाहरी राजनीतिक व्यक्ति या संगठन को स्कूलों में कार्यक्रम आयोजित करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

सरकार का कहना है कि इस निर्णय का उद्देश्य विद्यालयों के शैक्षणिक वातावरण को राजनीतिक प्रभाव से मुक्त रखना तथा विद्यार्थियों के लिए निष्पक्ष और अनुशासित माहौल सुनिश्चित करना है। नए निर्देशों का पालन राज्य के सभी स्कूलों में अनिवार्य रूप से कराया जाएगा।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

महेंद्र भट्ट की सोशल मीडिया पोस्ट पंडे पुजारी चोर नहीं हो सकते, वस्त्रों में जेब को लेकर दिया तर्क

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (12 जुलाई 2026) देहरादून। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-