Breaking News

आस्था के नाम पर बेईमानी :माता वैष्णो देवी में चढ़ावे की चांदी निकली नकली! 70 किलो में सिर्फ 3 किलो शुद्ध, करोड़ों का हुआ नुकसान

@शब्द दूत ब्यूरो (24 अप्रैल 2026)

जम्मू-कश्मीर। माता वैष्णो देवी मंदिर से जुड़ी एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। श्रद्धालुओं द्वारा वर्षों से चढ़ाए जा रहे चांदी के चढ़ावे में भारी मात्रा में मिलावट पाए जाने का मामला उजागर हुआ है, जिससे मंदिर प्रशासन और श्रद्धालुओं में हड़कंप मच गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के पास चढ़ावे के रूप में करीब 20,000 किलोग्राम चांदी जमा हो चुकी थी। मौजूदा बाजार दर के अनुसार इसकी कीमत सैकड़ों करोड़ रुपये आंकी जा रही थी। इसी चांदी को शुद्धिकरण के लिए सरकारी टकसाल भेजा गया।

हालांकि, जब 70 किलोग्राम चांदी की एक खेप को टकसाल में पिघलाया गया तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ। जांच में सामने आया कि उसमें मात्र 5% ही असली चांदी थी, जबकि 95% हिस्सा नकली और मिलावटी धातु का था। यानी 70 किलो में से सिर्फ 3 किलो चांदी ही शुद्ध निकली।

बताया जा रहा है कि इस मिलावट में जिस धातु का उपयोग किया गया, वह कैडमियम है, जो दिखने में चांदी जैसी होती है लेकिन बेहद सस्ती और जहरीली होती है। विशेषज्ञों के अनुसार, भारतीय मानक ब्यूरो के नियमों के तहत उपभोक्ता वस्तुओं में कैडमियम का उपयोग प्रतिबंधित है।

इस मामले के पीछे दो प्रमुख कारण माने जा रहे है। कुछ श्रद्धालुओं द्वारा जानबूझकर नकली चांदी चढ़ाना।बाजार में पहले से मिलावटी चांदी बिकना, जिससे अनजाने में श्रद्धालु नकली चांदी खरीदकर चढ़ा रहे हैं।

विशेष रूप से मंदिर के आसपास की दुकानों पर संदेह जताया जा रहा है, जहां से श्रद्धालु चांदी के सिक्के और अन्य वस्तुएं खरीदते हैं। आशंका है कि इन दुकानों में मिलावटी धातु को चांदी बताकर बेचा जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक, देश के किसी बड़े मंदिर में चांदी के चढ़ावे में इस स्तर की मिलावट का यह पहला मामला है। इससे पहले ऐसी शिकायतें सामने नहीं आई थीं।

विशेषज्ञों का मानना है कि आमतौर पर लोग सोना खरीदते समय उसकी शुद्धता की जांच जरूर कराते हैं, लेकिन चांदी के मामले में लापरवाही बरती जाती है। यही कारण है कि नकली चांदी का यह बड़ा जाल लंबे समय से चलता रहा।

इस घटना ने धार्मिक स्थलों पर चढ़ावे की वस्तुओं की गुणवत्ता और बाजार में मिलावटी धातुओं की बिक्री पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब प्रशासन द्वारा इस पूरे मामले की जांच की मांग तेज हो गई है।

Check Also

हरिद्वार में अवैध मजार पर चला बुलडोजर, 8 बीघा सरकारी भूमि अतिक्रमण मुक्त, नोटिस के बाद प्रशासन की कार्रवाई, खादिम पहले ही समेट ले गए सामान, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (22 अप्रैल 2026) हरिद्वार। देवभूमि के प्रमुख तीर्थ …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-