Breaking News

देहरादून में पीएम के भाषण पर कांग्रेस नेता हरीश रावत ने की सराहना ,सीएम धामी व अन्य भाजपा नेताओं को विकास कार्यों पर दे डाली नसीहत

@शब्द दूत ब्यूरो (14 अप्रैल 2026)

देहरादून। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने देहरादून में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हालिया भाषण पर सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हुए राज्य सरकार और भाजपा नेताओं को कई अहम मुद्दों पर नसीहत दी है। सोशल मीडिया पर जारी अपने बयान में रावत ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के भाषण पर भी टिप्पणी की।

हरीश रावत ने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री दोनों के भाषणों को ध्यान से सुना, लेकिन उन्हें अफसोस है कि राज्य के लिए महत्वपूर्ण आदि कैलाश-बागेश्वर-कोसी-रामनगर-दिल्ली एक्सप्रेस हाईवे और कंडी मार्ग जैसे विषयों को प्रमुखता से नहीं उठाया गया। उन्होंने सुझाव दिया कि कंडी मार्ग में एलिवेटेड स्ट्रक्चर बनाया जा सकता है, जिससे वन्य जीव संरक्षण और विकास दोनों संतुलित रहेंगे।
उन्होंने देहरादून–दिल्ली एक्सप्रेस हाईवे को जहां एक ओर “वरदान” बताया, वहीं इससे उत्पन्न होने वाली संभावित समस्याओं पर भी चिंता जताई। रावत ने कहा कि भविष्य में बढ़ने वाले ट्रैफिक और बॉटलनेक की समस्या का समाधान समय रहते करना जरूरी है।

प्रधानमंत्री के भाषण की सराहना करते हुए रावत ने कहा कि इस बार उन्होंने विपक्ष पर कटाक्ष करने के बजाय सामूहिकता और सहयोग की बात की, जो स्वागतयोग्य है। उन्होंने महिला आरक्षण और परिसीमन जैसे मुद्दों पर भी संतुलन बनाए रखने की जरूरत पर जोर दिया।

इसके साथ ही रावत ने केंद्रीय नेताओं जैसे अमित शाह और राजनाथ सिंह पर तंज कसते हुए कहा कि वे राज्य में कुछ देने के बजाय उन्हें कोसने से नहीं चूकते।

अंत में उन्होंने उम्मीद जताई कि देहरादून में बढ़ते ट्रैफिक दबाव को देखते हुए फ्लाईओवर और अंडरपास निर्माण कार्यों को फिर से गति दी जाएगी। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि भविष्य में इस महत्वपूर्ण मार्ग को बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के नाम समर्पित किया जाना चाहिए।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर में स्वच्छता चौपाल की अनोखी पहल : महापौर दीपक बाली ने नागरिकों से मांगा सहयोग, कचरा अलग करने वाले परिवारों को मिलेगा 10% हाउस टैक्स में लाभ, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (11 अगस्त 2026) काशीपुर। आवास विकास वार्ड नंबर …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-