Breaking News

आज काशीपुर आ रहे सीएम धामी से कांग्रेस नेता संदीप सहगल की अपील: ‘चैती मेले में रामनगर रोड से होकर आइए, तब दिखेगी जनता की परेशानी’

@शब्द दूत ब्यूरो (30 मार्च 2026)

काशीपुर। कांग्रेस के पूर्व महानगर अध्यक्ष एवं पूर्व मेयर प्रत्याशी संदीप सहगल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के काशीपुर आगमन से पहले सोशल मीडिया के माध्यम से एक अहम अपील की है। उन्होंने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया है कि वे मां बाल सुंदरी देवी चैती मेले में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रामनगर रोड से होकर आएं, ताकि उन्हें आम जनता की वास्तविक समस्याओं का प्रत्यक्ष अनुभव हो सके।

संदीप सहगल ने इस संबंध में अपने सोशल मीडिया पर फेसबुक पोस्ट की। गौरतलब है कि रामनगर रोड की हालत बेहद खराब है और यहां बड़े-बड़े गड्ढों के कारण रोजाना आने-जाने वाले वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने इशारों-इशारों में यह संदेश देने की कोशिश की कि यदि मुख्यमंत्री स्वयं इस मार्ग से गुजरेंगे, तो सड़क की जमीनी स्थिति और जनता की तकलीफ साफ तौर पर सामने आ जाएगी। खासकर दोपहिया वाहन चालकों, स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और रोजमर्रा के यात्रियों के लिए यह मार्ग मुसीबत का सबब बना हुआ है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क की जर्जर स्थिति को लेकर कई बार शिकायतें और मांगें उठ चुकी हैं, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान सामने नहीं आ सका है। ऐसे में संदीप सहगल की यह अपील राजनीतिक बयान भर नहीं, बल्कि आम जनता की उस पीड़ा की आवाज के रूप में भी देखी जा रही है, जो लंबे समय से खराब सड़क के कारण परेशान है।

मुख्यमंत्री के आज काशीपुर आगमन पर यह मुद्दा फिर चर्चा में आ गया है। अब देखना होगा कि मुख्यमंत्री इस अपील पर ध्यान देते हैं या नहीं, और क्या रामनगर रोड की समस्या को लेकर कोई ठोस पहल सामने आती है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

आधी रात पीएम मोदी का बड़ा संदेश, पेपर लीक पर सख्त कानून का ऐलान; 26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (24 जुलाई 2026) नई दिल्ली। नीट-यूजी 2026 पेपर …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-