Breaking News

बिग ब्रेकिंग :बाल-बाल बचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी के बाद लखनऊ एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग

@शब्द दूत ब्यूरो (07 मार्च 2026)

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य आज एक बड़े हादसे से बाल-बाल बच गए। उन्हें लेकर उड़ान भरने वाले हेलीकॉप्टर में अचानक तकनीकी खराबी आ गई, जिसके बाद पायलट को तुरंत आपात स्थिति में लखनऊ एयरपोर्ट पर हेलीकॉप्टर उतारना पड़ा।

जानकारी के अनुसार डिप्टी सीएम का हेलीकॉप्टर लखनऊ के ला मार्टिनियर ग्राउंड से कौशांबी के लिए रवाना हुआ था। उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद हेलीकॉप्टर में तकनीकी गड़बड़ी आ गई और केबिन के अंदर धुआं भरने लगा। स्थिति को गंभीर देखते हुए पायलट ने तुरंत सूझबूझ दिखाते हुए चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा, लखनऊ पर इसकी इमरजेंसी लैंडिंग कराई।

रिपोर्ट के मुताबिक हेलीकॉप्टर में कुल पांच लोग सवार थे और सभी सुरक्षित हैं। समय रहते सुरक्षित लैंडिंग होने से एक बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद तकनीकी टीम हेलीकॉप्टर में आई खराबी की जांच कर रही है।

बताया जा रहा है कि डिप्टी सीएम को कौशांबी में एक कार्यक्रम में शामिल होना था। हालांकि तकनीकी समस्या के कारण उनका हवाई सफर बीच में ही रोकना पड़ा।

घटना के बाद प्रशासनिक अधिकारियों और सुरक्षा एजेंसियों में कुछ समय के लिए हलचल मच गई, लेकिन सभी के सुरक्षित होने की खबर मिलने के बाद राहत की सांस ली गई।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

होली पर मातम : डबल डेकर बस ने ईको वैन को मारी टक्कर, 6 की मौत,कई घायल, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी है। आशंका …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-