Breaking News

काशीपुर :डी.के. तिवारी बने पुलिस पेंशनर कल्याण समिति के नये अध्यक्ष

@शब्द दूत ब्यूरो (09 नवंबर 2025)

काशीपुर। पुलिस पेंशनर कल्याण समिति शाखा काशीपुर (ऊधमसिंह नगर) की मासिक बैठक उदयराज हिन्दू इंटर कॉलेज के निकट प्रेक्षागृह में संरक्षक शरद शर्मा की अध्यक्षता में हुई।

बैठक में कार्यकारिणी का कार्यकाल पूरा होने पर अध्यक्ष अरुण कुमार वर्मा ने अपनी पूरी टीम सहित त्यागपत्र सौंपा। संरक्षक शरद शर्मा ने नई कार्यकारिणी के चुनाव की घोषणा की।

चुनाव में डी.के. तिवारी को सर्वसम्मति से समिति का नया अध्यक्ष चुना गया। अन्य पदाधिकारियों का निर्विरोध चयन हुआ। जिसमें उपाध्यक्ष – अम्वादत्त मंदोली, महामंत्री – हरिओम सिंह, खजांची – रमेश चंद्र विष्ट, सचिव – गिरीश जोशी, संचार प्रभारी – महेश चंद्र शर्मा  चुने गए।  संरक्षक शरद शर्मा ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी।

Check Also

कठपुतली शो के जरिए विद्यार्थियों को दिया स्वच्छता का संदेश, दिलाई गई शपथ, स्वच्छता एक अभियान नहीं व्यवहार और दिनचर्या का हिस्सा है :उर्वशी दत्त बाली

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (26 सितंबर 2026) काशीपुर। नगर निगम की स्वच्छता …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-