Breaking News

युवा सीएम धामी और युवाओं के बीच जब हुआ आमने-सामने सीधा संवाद तो….

@शब्द दूत ब्यूरो (27 सितंबर 2025)

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने युवाओं से संवाद करते हुए साफ कहा कि देवभूमि में राष्ट्र और सनातन का अपमान किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार ने हमेशा पारदर्शी भर्ती परीक्षाओं और नकल विरोधी कानून के जरिए युवाओं के हित में काम किया है। मुख्यमंत्री ने चेतावनी दी कि कांग्रेस द्वारा आयातित टुकड़े-टुकड़े गैंग और शाइन बाग के राष्ट्रविरोधी तत्व यहां युवाओं को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन उनके मंसूबे कभी सफल नहीं होंगे।

मुख्यमंत्री धामी से संवाद के प्रमुख अंश :

सवाल: UKSSSC पेपर प्रकरण में CBI जांच क्यों नहीं दी गई?
जवाब: हर मामले में सीधे CBI जांच नहीं दी जाती। पहले स्थानीय पुलिस या SIT जांच करती है। साक्ष्य मिलने पर ही CBI को मामला सौंपा जाता है।

सवाल: छात्रों से सबूत क्यों मांगे जा रहे हैं?
जवाब: SIT को एक माह का समय दिया गया है। यदि किसी छात्र या अभ्यर्थी के पास तथ्य हैं तो वे मीडिया के सामने प्रस्तुत कर सकते हैं, इससे जांच ठोस होगी।

सवाल: पेपर रद्द क्यों नहीं हुआ?
जवाब: परीक्षा प्रक्रिया फिलहाल स्थगित है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे का निर्णय होगा।

सवाल: 2022 पेपर लीक में आरोपी हाकम जेल से कैसे बाहर आया?
जवाब: गिरफ्तारी, जमानत या रिहाई न्यायालय के अधिकार क्षेत्र में है। सरकार की इसमें कोई भूमिका नहीं होती।

सवाल: क्या पहले भी मामले हाईकोर्ट तक गए हैं?
जवाब: हाँ, 2022 में भी CBI जांच की मांग खारिज हुई थी। मौजूदा मामले में SIT की जांच पूरी होने के बाद ही निर्णय लिया जाएगा।

सवाल: अभ्यर्थियों के आंदोलन पर आपकी राय?
जवाब: बेरोजगार संघ और स्वाभिमान मोर्चा जैसे संगठन युवाओं को बरगलाकर कांग्रेस की भर्ती एजेंसी की तरह काम कर रहे हैं। इनके पीछे टुकड़े-टुकड़े गैंग, JNU- जामिया जैसे तत्व हैं जो देवभूमि की राष्ट्रभक्त संस्कृति को नुकसान पहुँचाना चाहते हैं।

सवाल: सरकार का इन आंदोलनों से संवाद हुआ?
जवाब: हमने SIT बनाई है, डीएम और एसएसपी को बातचीत में लगाया है। पर कुछ आंदोलन विपक्ष की कठपुतली बन चुके हैं। पर्दा हटाने पर कांग्रेस टूलकिट और शाइन बाग गैंग जैसे चेहरे सामने आते हैं।

सवाल: आप और क्या कहना चाहेंगे?
जवाब: उत्तराखंड की जनता राष्ट्रवादी है। हमारी सरकार ने हमेशा सनातन और देवभूमि की संस्कृति को प्राथमिकता दी है। कांग्रेस और वामपंथी ताकतें पहले भी मुस्लिम यूनिवर्सिटी, डेमोग्राफी चेंज, लव जिहाद, लैंड जिहाद जैसे एजेंडे आगे बढ़ाते रहे हैं। अब नकल को पेपर लीक बताकर षड्यंत्र रचा जा रहा है। यह विचारधारा की लड़ाई है और देवभूमि की जनता इसे समझेगी।

मुख्यमंत्री धामी ने युवाओं से अपील की कि वे राजनीतिक स्वार्थी तत्वों के बहकावे में न आएं और राष्ट्र, सनातन तथा देवभूमि की अस्मिता को बचाने में सरकार का साथ दें।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

दुखद :थाना प्रभारी ने सरकारी आवास में खुद को गोली मारकर समाप्त की जीवन लीला , पुलिस विभाग में शोक की लहर

🔊 Listen to this रात करीब 9:30 बजे गोली चलने की आवाज सुनते ही थाने …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-