Breaking News

सदन में मोबाइल पर रमी खेलते पकड़े गए महाराष्ट्र के कृषि मंत्री, वीडियो हुआ वायरल, देखिए वीडियो

@शब्द दूत ब्यूरो (20 जुलाई 2025)

मुंबई। महाराष्ट्र के कृषि मंत्री माणिकराव ठाकुर को लेकर एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे विधान परिषद की कार्यवाही के दौरान मोबाइल फोन पर रमी खेलते हुए नजर आ रहे हैं। यह वीडियो एनसीपी (शरद पवार गुट) के विधायक रोहित पवार द्वारा साझा किया गया है।

वीडियो सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई है। रोहित पवार ने तीखा हमला करते हुए कहा कि जब राज्य में प्रतिदिन औसतन आठ किसान आत्महत्या कर रहे हैं, तब कृषि मंत्री सदन में बैठकर मोबाइल गेम खेल रहे हैं।

गौरतलब है कि माणिकराव ठाकुर एनसीपी (अजित पवार गुट) से जुड़े हैं और उन पर पूर्व में एक फर्जीवाड़े के मामले में दोषी ठहराए जाने का आरोप भी लग चुका है।

इस पूरे घटनाक्रम ने मंत्रियों की जिम्मेदारी और सदन की गरिमा को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। विपक्ष ने मंत्री के इस्तीफे की मांग करते हुए मामले की जांच की मांग की है।

 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

उत्तराखंड कांग्रेस में फिर बगावत की आहट? खड़गे की सभा के बाद पाला बदलने की चर्चाओं ने बढ़ाई सियासी हलचल

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (13 अगस्त 2026) उत्तराखंड की राजनीति में कांग्रेस …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-