Breaking News

दर्दनाक हादसा: 600 फीट गहरी खाई में गिरी एस यू वी , 5 की मौत, 1 गंभीर घायल

प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को ₹1 लाख और घायल व्यक्ति को ₹25 हजार की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। घटना के बाद से इलाके में शोक की लहर है और प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है कि वाहन हादसे का कारण क्या रहा।

@शब्द दूत ब्यूरो (12 जुलाई 2025)

जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में एक भीषण सड़क हादसे में शुक्रवार देर रात एक SUV 600 फीट गहरी खाई में गिर गई। इस दर्दनाक हादसे में 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना उखराल-पोगल परिस्तान क्षेत्र में हुई, जहां वाहन अनियंत्रित होकर खाई में समा गया।

हादसे में जिन लोगों की मौत हुई है, उनकी पहचान तौकीर, रफीक, लतीफ, एजाज और शकील के रूप में हुई है। वहीं, गंभीर रूप से घायल यावर अहमद की हालत नाजुक बनी हुई है और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को ₹1 लाख और घायल व्यक्ति को ₹25 हजार की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। घटना के बाद से इलाके में शोक की लहर है और प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है कि वाहन हादसे का कारण क्या रहा।

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह के साथ साथ उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने भी इस हादसे पर शोक व्यक्ति किया है। उन्होंने दुर्घटना में मारे गए पांचों युवकों और घायल यावर अहमद को हर ज़रूरी मदद उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है। के डिप्टी कमिश्नर मोहम्मद अल्यास खान ने दुर्घटना में मारे गए सभी पांचों युवकों के परिवार को 1-1 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। इसके अलावा घायल युवक को भी डिप्टी कमिश्नर की तरफ से 25000 रुपये दिए जाएंगे। डिप्टी कमिश्नर ने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि, प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता दी जा रही है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

आज काशीपुर आ रहे सीएम धामी से कांग्रेस नेता संदीप सहगल की अपील: ‘चैती मेले में रामनगर रोड से होकर आइए, तब दिखेगी जनता की परेशानी’

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (30 मार्च 2026) काशीपुर। कांग्रेस के पूर्व महानगर …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-