फिलहाल पुलिस प्रशासन मौके पर स्थिति को संभालने में जुटा है। मंत्री की हालत स्थिर बताई जा रही है, लेकिन हादसे ने वीवीआईपी काफिलों की सुरक्षा और उनके संचालन पर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं।
@शब्द दूत ब्यूरो (08 जुलाई 2025)
हापुड़। उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री गुलाब देवी एक सड़क हादसे में घायल हो गईं। यह दुर्घटना उस समय हुई जब उनका काफिला हाईवे पर पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में गुजर रहा था। बताया जा रहा है कि आगे चल रही एक गाड़ी के अचानक ब्रेक लगाने से काफिले की चार गाड़ियां आपस में टकरा गईं।
हादसे में मंत्री गुलाब देवी को चोटें आई हैं, साथ ही उनके काफिले में शामिल एक वाहन का ड्राइवर भी घायल हुआ है। जैसे ही हादसे की सूचना प्रशासन को मिली, जिलाधिकारी (DM) और पुलिस अधीक्षक (SP) भारी पुलिस बल के साथ अस्पताल पहुंचे। मंत्री और घायल चालक का स्थानीय अस्पताल में उपचार चल रहा है।
हादसा राष्ट्रीय राजमार्ग (हाईवे) पर उस समय हुआ जब गुलाब देवी किसी सरकारी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रही थीं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एस्कॉर्ट गाड़ियों की तेज गति के चलते जैसे ही आगे की गाड़ी ने अचानक ब्रेक लिया, पीछे चल रही गाड़ियां संभल नहीं सकीं और एक के बाद एक भिड़ गईं।
फिलहाल पुलिस प्रशासन मौके पर स्थिति को संभालने में जुटा है। मंत्री की हालत स्थिर बताई जा रही है, लेकिन हादसे ने वीवीआईपी काफिलों की सुरक्षा और उनके संचालन पर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं।
इस घटना को लेकर प्रशासनिक स्तर पर जांच के आदेश दिए जा सकते हैं।
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal