Breaking News

ब्रेकिंग :एस्कार्ट की गाडियां आपस में टकराई, प्रदेश की मंत्री गुलाब देवी व चालक घायल

फिलहाल पुलिस प्रशासन मौके पर स्थिति को संभालने में जुटा है। मंत्री की हालत स्थिर बताई जा रही है, लेकिन हादसे ने वीवीआईपी काफिलों की सुरक्षा और उनके संचालन पर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं।

@शब्द दूत ब्यूरो (08 जुलाई 2025)

हापुड़। उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री गुलाब देवी  एक सड़क हादसे में घायल हो गईं। यह दुर्घटना उस समय हुई जब उनका काफिला हाईवे पर पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में गुजर रहा था। बताया जा रहा है कि आगे चल रही एक गाड़ी के अचानक ब्रेक लगाने से काफिले की चार गाड़ियां आपस में टकरा गईं।

हादसे में मंत्री गुलाब देवी को चोटें आई हैं, साथ ही उनके काफिले में शामिल एक वाहन का ड्राइवर भी घायल हुआ है। जैसे ही हादसे की सूचना प्रशासन को मिली, जिलाधिकारी (DM) और पुलिस अधीक्षक (SP) भारी पुलिस बल के साथ अस्पताल पहुंचे। मंत्री और घायल चालक का स्थानीय अस्पताल में उपचार चल रहा है।

हादसा राष्ट्रीय राजमार्ग (हाईवे) पर उस समय हुआ जब गुलाब देवी किसी सरकारी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रही थीं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एस्कॉर्ट गाड़ियों की तेज गति के चलते जैसे ही आगे की गाड़ी ने अचानक ब्रेक लिया, पीछे चल रही गाड़ियां संभल नहीं सकीं और एक के बाद एक भिड़ गईं।

फिलहाल पुलिस प्रशासन मौके पर स्थिति को संभालने में जुटा है। मंत्री की हालत स्थिर बताई जा रही है, लेकिन हादसे ने वीवीआईपी काफिलों की सुरक्षा और उनके संचालन पर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं।

इस घटना को लेकर प्रशासनिक स्तर पर जांच के आदेश दिए जा सकते हैं।

 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

कठपुतली शो के जरिए विद्यार्थियों को दिया स्वच्छता का संदेश, दिलाई गई शपथ, स्वच्छता एक अभियान नहीं व्यवहार और दिनचर्या का हिस्सा है :उर्वशी दत्त बाली

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (26 सितंबर 2026) काशीपुर। नगर निगम की स्वच्छता …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-