Breaking News

धन्यवाद नगर निगम काशीपुर :उदयराज कालेज रोड पर कूड़े का ढेर हुआ साफ, नागरिकों ने त्वरित कार्रवाई की सराहना की, देखिए वीडियो

@शब्द दूत ब्यूरो (03 दिसंबर 2024)

काशीपुर । मौ कटोराताल के निवासियों ने काशीपुर नगर निगम के अधिकारियों को धन्यवाद दिया। नगर निगम की त्वरित कार्रवाई की नागरिकों ने सराहना की है।

दरअसल शब्द दूत ने मौ कटोराताल में उदयराज कालेज रोड पर पिछले चार दिनों से पड़े कूड़े के ढेर को लेकर खबर प्रकाशित की। खबर प्रकाशित होने के आधे घंटे के भीतर नगर निगम के सफाई कर्मचारी ट्रैक्टर ट्राली लेकर मौके पर पहुंच गए और कूड़े के ढेर को साफ कर दिया। कूड़े का ढेर साफ होने से जहां स्थानीय नागरिकों ने राहत की सांस ली वहीं कालेज व स्कूल जाने वाले छात्र छात्राओं को भी बड़ी राहत मिली है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर में घर-घर डस्टबिन वितरण अभियान शुरू, महापौर दीपक बाली ने दिखाई वितरण वाहन को रवाना किया झंडी दिखाकर

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (24 जुलाई 2026)  काशीपुर। नगर निगम काशीपुर द्वारा …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-