Breaking News

उत्तराखंड में नया शिक्षा सत्र विद्यार्थी वर्ष के रूप में मनाया जायेगा, शिक्षा महानिदेशक बंशीधर तिवारी बता रहे हैं खास क्या है इसमें?

@शब्द दूत ब्यूरो (04 जुलाई 2024)

देहरादून। उत्तराखंड के स्कूलों में नया शिक्षा सत्र एक उत्सव के रूप में मनाया जायेगा। शिक्षा  विभाग वर्तमान शैक्षिक सत्र को विद्यार्थी वर्ष के रूप में मनाने जा रहा है।

यह जानकारी देते हुए विद्यालयी शिक्षा महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने बताया कि प्राथमिक शिक्षा के सशक्तीकरण के लिए विशेष प्रयास किये जा रहे है। इसके तहत स्कूलों में तीन हजार से ज्यादा शिक्षकों की भर्ती की प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है। अब स्कूलों में संसाधनों के विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसके तहत शिक्षकों की अंतर मंडलीय तबादले, तबादला प्रक्रिया में काउंसलिंग, अटल स्कूलों में तैनातियां, डायट में पदस्थापना समेत कई मांगों पर सरकार कार्यवाही कर रही है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

कर्णप्रयाग प्रकरण: घायल सिख श्रद्धालु के पिता की शिकायत पर एफआईआर,पुलिस का आचरण भी जांच के दायरे में, दोनों मामलों की जांच हरिद्वार स्थानांतरित

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (23 जून 2026) देहरादून। कर्णप्रयाग में सिख श्रद्धालुओं …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-