Breaking News

जिले की सभी 6 विधानसभाओं की 920 पोलिंग बूथों की EVM हुई स्ट्रॉन्ग रूम में कैद

@शब्द दूत ब्यूरो (20 अप्रैल 2024)

अल्मोड़ा: जिले में लोक सभा चुनाव कुशलतापूर्वक सम्पन्न हो गया है। जिले की सभी 6 विधानसभाओं की 920 पोलिंग पार्टिया सकुशल मतदान कराने के बाद वापस स्ट्रांग रूम लौट गई है। स्ट्रांग रूम की कड़ी सुरक्षा के लिए अर्द्धसैनिक बलों,पुलिस की तैनाती की गई है। साथ ही सीसीटीवी कैमरे से भी निगरानी रहेगी।

जिला निर्वाचन अधिकारी विनीत तोमर ने कहा की जिले में लोक सभा चुनाव सुरक्षित और सफलतापूर्वक सम्पन्न हो गया है। सभी पोलिंग पार्टिया सुरक्षित रूप से स्ट्रांग रूम पहुँच चुकी है। सामान्य प्रेक्षक सत्यप्रकाश एवं राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान फलसीमा में बनाए गए स्ट्रांग रूम को सील किया गया। स्ट्रांग रूम की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के लिए अर्द्धसैनिक बलों,पुलिस की तैनाती की गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने लोक सभा चुनाव को कुशलतापूर्वक सम्पादन के लिए चुनाव ड्यूटी में लगे सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पींचा, अपर जिलाधिकारी सीएस मर्तोलिया, सभी विधानसभाओं के सहायक रिटर्निंग अधिकारी, सुरक्षा अधिकारी समेत अन्य नोडल अधिकारी उपस्थित थे।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

आज काशीपुर आ रहे सीएम धामी से कांग्रेस नेता संदीप सहगल की अपील: ‘चैती मेले में रामनगर रोड से होकर आइए, तब दिखेगी जनता की परेशानी’

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (30 मार्च 2026) काशीपुर। कांग्रेस के पूर्व महानगर …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-