Breaking News

दूल्हा दुल्हन पहुंचे मतदान स्थल, दुल्हन ने लोकतंत्र के पर्व में की भागीदारी

@शब्द दूत ब्यूरो (19 अप्रैल 2024)

लालकुआँ: उत्तराखंड के पांच सीटों पर आज मतदान हो रहे हैं, लोकतंत्र के इस पर्व में हर कोई बढ़चढ़कर अपनी भागीदारी निभा रहा, मतदान करने के लिए लोग सुबह से लाइनों में लगे हुए हैं मतदान शांतिपूर्ण निष्पक्ष कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन मुस्तैद है नैनीताल जिले के लालकुआँ विधानसभा क्षेत्र के दौलिया मतदान केंद्र पर एक ऐसा नजारा देखने को सामने आया जहां दूल्हा दुल्हन मतदान स्थल पर पहुंचे जहां दुल्हन ने मतदान कर इस लोकतंत्र के पर्व में अपनी भागीदारी निभाई दुल्हन ने बताया कि देर रात उसकी शादी हुई है और आज मतदान के दिन उसकी विदाई हो रही है लेकिन विदाई से पहले अपना मताधिकार का प्रयोग कर लोकतंत्र को मजबूत बनाने का काम किया है दुल्हन गायत्री चन्दोला ने बताया कि दौलिया गाँव से पली पढ़ी है और वर्तमान में वह बेंगलुरु में जॉब करती है जहां बेंगलुरु निवासी रवि शंकर त्रिपाठी से उसकी शादी हुई है और देर रात शादी समारोह के बाद विदाई से पहले मतदान स्थल पर पहुंच अपना मताधिकार का प्रयोग किया है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर :राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय दभौरा मुस्तकम में करियर मार्गदर्शन एवं परामर्श कार्यक्रम आयोजित, छात्राओं को दिए गए भविष्य निर्माण के टिप्स

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2026) काशीपुर। राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-