Breaking News

फायरिंग के बाद काम पर कब लौटेंगे सलमान खान, क्या गैलक्सी अपार्टमेंट छोड़ना पड़ेगा?

@शब्द दूत ब्यूरो (15 अप्रैल 2024)

सलमान खान के घर गैलक्सी अपार्टमेंट के बाहर बीती 14 अप्रैल की सुबह गोलीबारी की गई. सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दिया कि, दो अनजान शख्स बाइक पर सवार होकर आए और गोलियां चलाई. मुंबई पुलिस ने मामले को लेकर बताया कि, दोनों ही आदमी गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के आदमी थे. हालांकि, कुछ देर बाद ही लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल ने हमले की जिम्मेदारी ले ली. हमले के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सलमान खान की सुरक्षा बढ़ाने की बात कह दी है. खैर, इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में ले लिया गया है. शूटर्स की खोज की जा रही है.

फायरिंग के एक दिन बाद सलमान खान ने वीडियो जारी किया है. इसमें वो ‘बीइंग स्ट्रॉन्ग’ का प्रमोशन करते नजर आए हैं. दरअसल सलमान अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स पर फोकस कर रहे हैं, जिसके लिए वो पहले से प्लानिंग कर चुके हैं.

सलमान खान ने अपने दोस्तों को कही ये बात

ऐसा कहा जा रहा है कि, सलमान खान इस फायरिंग के पीछे के लोगों पर ध्यान नहीं देना चाहते. उन्हें लगता है कि, वो लोग यही सब चाहते हैं. इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, सलमान खान ने इंडस्ट्री के दोस्तों और एक्टर्स से चिंता न करने को कहा है. इसके साथ ही भाईजान ने उनसे गैलेक्सी अपार्टमेंट न आने को भी कहा है क्योंकि इससे अपार्टमेंट में रहने वाले बाकी लोगों को परेशानी होगी. वहीं न्यूज 18 से फोन पर बातचीत में सलमान के पिता सलीम खान ने कहा कि, फिलहाल बताने के लिए कुछ नहीं है. उन्हें सिर्फ पब्लिसिटी चाहिए, चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है.

सलमान खान के खाते में इस वक्त कई फिल्में हैं. ईद के मौके पर उन्होंने ‘सिकंदर’ का ऐलान किया था. इसे एआर मुरुगादॉस डायरेक्ट कर रहे हैं. ऐसे में फायरिंग के बाद सलमान अपने कमिटमेंट्स से पीछे नहीं हटना चाहते, वो जल्द काम शुरू करेंगे. इस घटना के बाद पहली बार वो घर से बाहर भी निकले है. उनका ये वीडियो भी वायरल हो रहा है.

क्या छोड़ना पड़ेगा अपना घर?

हालांकि, जूम से बातचीत करते हुए सलमान खान के करीबी ने बताया कि, भाईजान को अपनी कोई चिंता नहीं है. वो बस परिवार को लेकर डरे हुए हैं. ये भी कहा जा रहा है कि, सलीम खान ने उन्हें सुझाव दिया है कि, उन्हें गैलक्सी अपार्टमेंट छोड़कर दूसरी जगह शिफ्ट हो जाना चाहिए. कोई भी अपना डर सामने दिखा नहीं रहा लेकिन सलीम अंकल रात को सो नहीं पा रहे हैं. पर सलमान खान सिर्फ भाग्य पर यकीन रखते हैं कि जो जब होना होगा तब होगा. फिलहाल सलमान खान गैलक्सी अपार्टमेंट ही रहेंगे या फिर कहीं और शिफ्ट होंगे? इसपर अबतक कोई जानकारी नहीं है.

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

विलुप्त होती कठपुतलियां….आईये इसे भी संरक्षित करें

🔊 Listen to this कुछ धागों के इशारों पर नाचती हुईं ये कठपुतलियां कभी रोमांच …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-