Breaking News

पहाड़ियों से चंडीगढ़ के बाबा को रैस्क्यू कर सुरक्षित स्थल पर ले आई एसडीआरएफ के जवान

@शब्द दूत ब्यूरो (31 मार्च, 2024)

नैनीताल : ऊत्तराखण्ड में नैनीताल की खतरनाक पहाड़ियों में चंडीगढ़ के बाबा फंस गए जिन्हें देवदूत बनकर आए एस.डी.आर.एफ.के जवानों ने सकुशल रैस्क्यू किया।

नैनीताल पुलिस और एस.डी.आर.एफ.को आज दोपहर में सूचना मिली कि निगलार्ड नामक पहाड़ी पर एक व्यक्ति बुरी तरह से फंसा हुआ है। इसके बाद तत्काल एस.डी.आर.एफ.की टीम को मौके पर रवाना किया गया। एस.डी.आर.एफ.की टीम का नेतृत्व उपनिरीक्षक राम सिंह बोरा ने किया और उनके साथ टीम के सदस्य सभी आवश्यक रैस्क्यू उपकरण ले गए। कुछ ही समय में एस.डी.आर.एफ.की टीम खाई में उतरकर मौके पर पहुँच गई और रस्सियों के सहारे बाबा को रैस्क्यू कर सुरक्षित स्थल पर ले आई। दुर्गम पहाड़ी में फंसे 51 वर्षीय चंडीगढ़ निवासी बालक दास ‘बाबा’ को प्राथमिक उपचार देकर वैकल्पिक मार्ग से होते हुऐ मुख्य मार्ग और फिर सुरक्षित स्थान पर लाया गया। बाबा ने कहा कि एस.डी.आर.एफ.टीम ने उन्हें नई जिंदगी ही नहीं दी है, बल्कि उनको भोजन पानी भी कराया।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर में स्वच्छता चौपाल की अनोखी पहल : महापौर दीपक बाली ने नागरिकों से मांगा सहयोग, कचरा अलग करने वाले परिवारों को मिलेगा 10% हाउस टैक्स में लाभ, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (11 अगस्त 2026) काशीपुर। आवास विकास वार्ड नंबर …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-