Breaking News

भारतीय टीम के पूर्व खिलाडी तेंदुलकर आज करेंगे बाबा के नीब करोरी के दर्शन

@शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2024)

नैनीताल : भारतीय टीम के पूर्व खिलाडी और भगवान बोले जाने वाले सचिन तेंदुलकर आज करेंगे बाबा नीब करोरी के दर्शन उनका कैंची धाम दर्शन के साथ ही नैनीताल और कौसानी भ्रमण का कार्यक्रम बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार सचिन और उनकी पत्नी अंजलि तेंदुलकर बृहस्पतिवार को इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6ई-7156 से 11.50 बजे पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से उनके सीधे कैंची धाम जाने की संभावना है, जहां दर्शन के बाद उनको नैनीताल में प्रवास करना है। तेंदुलकर परिवार के चार दिनी इस भ्रमण में रानीखेत, अल्मोड़ा, कौसानी और मुनस्यारी भी जाने की संभावना है। 31 मार्च को उन्हें इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6ई 7157 से 12.30 बजे वापस दिल्ली के लिए उड़ान भरनी है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

‘मेरे घर में भी एक जेन जी और एक अल्फा जी…’ युवा विद्यार्थी संवाद में सीएम धामी के इस अंदाज पर छात्रों ने बजाईं तालियां, बोले- युवाओं की सोच को करीब से समझता हूं

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (11 अगस्त 2026) देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-