Breaking News

होली के त्यौहार को देखते हुए यात्रियों के लिए ट्रेनों का अतिरिक्त संचालन शुरू

@शब्द दूत ब्यूरो (24 मार्च 2024)

देहरादून: त्योहारी सीजन को देखते हुए उत्तर रेलवे देहरादून ने यात्रियों की सहूलियत के लिए बड़ा कदम उठाया है,आमतौर पर देखा जाता है कि त्यौहार नजदीक आते ही रेलवे प्लेटफार्म पर यात्रियों की भीड़ बढ़ता भी शुरू हो जाता है ऐसे में उत्तर रेलवे ने यात्रियों की भीड़ को देखते हुए ट्रेनों की अतिरिक्त व्यवस्था की है जानकारी देते हुए स्टेशन अधीक्षक रविंद्र कुमार ने कहा कि इस बार हमने होली के त्यौहार को देखते हुए एक अतिरिक्त ट्रेन चलाने का फैसला लिया है जोकि 31 मार्च तक संचालित की जाएगी,इसके साथ ही देहरादून से दिल्ली और देहरादून से बनारस जाने वाली ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाए गए हैं जिससे कि यात्रियों को आने-जाने में कोई असुविधा न हो ताकि यात्री अपने गंतव्य तक आसानी से पहुंच सके,वहीं रविंद्र कुमार ने कहा कि होली के त्यौहार को देखते हुए अधिकारियों की ड्यूटी भी सुनिश्चित की गई है

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

कर्णप्रयाग विवाद पर पंजाब के प्रतिनिधिमंडल ने डीजीपी से की मुलाकात, उच्चस्तरीय जांच की मांग

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (22 जून 2026) देहरादून। चमोली जिले के कर्णप्रयाग …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-