Breaking News

होली के मद्देनजर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था, जनपद को 3 सेक्टर जोन में बांटा

@शब्द दूत ब्यूरो (24 मार्च 2024)

चमोली: सीमांत जनपद चमोली में होली के पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस द्वारा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है l जिस के तहत जनपद को 3 सेक्टर जोन में बांटा गया है l तकि सुरक्षा के साथ अवैध मादक पदार्थो की रोकथाम भी करेंगे l इस संबंध मे पुलिस द्वारा जगह-जगह गोष्टिया आयोजित कर लोगों से होली सौहार्द पूर्ण ढंग से मनाने की अपील कर रही है l पुलिस द्वारा जगह जगह गणमान्य व्यक्तियों, जनप्रतिनिधियो, व्यापार मंडल, पीस कमेटी, सीएलजी सदस्यो से होली पर्व के दौरान आपसी सौहार्द व भाईचारे के साथ होली का त्यौहार मनाते हुए क्षेत्र में कानून एंव शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की जा रही है l त्यौहार के दौरान किसी भी प्रकार का नशा न करने, वाहन चालकों से विशेष अपील की गई कि नशे की हालत में वाहनों को न चलायें, गति पर नियन्त्रण रखें एवं वाहन में ओवर लोडिंग न करें । साथ ही किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि होने पर सूचना तुरन्त पुलिस प्रशासन को देंने एवं अफवाहाे पर ध्यान न देने की अपील की जा रही है l व्यापारियों से अपील की गई कि होली पर्व के दौरान अपनी-अपनी दुकान/ कॉन्प्लेक्स में सीसीटीवी अनिवार्य रूप से सुचारू रखें।

पुलिस द्वारा जनपद की सीमाओं पर लगातार वाहनों की चेकिंग की जा रही है ताकि अवैध मादक पदार्थों की सप्लाई पर अंकुश लग सके साथ ही संदिग्धाे पर भी कड़ी नजर रखी जा रही है l इस संबंध में आज चमोली के पुलिस अधीक्षक सर्वेश पवार ने पत्रकारों से वार्ता कर सुरक्षा व्यवस्था के बारे में विस्तार से जानकारी दी l

वहीं दूसरी ओर जनपद में होली का पर्व जगह – जगह धूमधाम के साथ शुरू हो गया है l महिलाओं द्वारा जगह-जगह बैठक होली की जा रही है l बाजारों में मिठाईयां व रंग की दुकानों में भारी भीड़ उमड़ी रही है l बाजारों में मिठाई से ज्यादा गुजिया की बिक्री हो रही है l

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर की बेटी शिखा बिस्ला की एकल कला प्रदर्शनी ‘ज़िक्र’ ने अंतर्राष्ट्रीय कला मंच पर रच दिया इतिहास

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (10 फरवरी 2026) नई दिल्ली |काशीपुर की बेटी …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-