Breaking News

प्रदेश सरकार के 2 साल पूरे होने पर पत्रकार वार्ता का हुआ आयोजन

@शब्द दूत ब्यूरो (23 मार्च 2024 )

पौड़ी: भाजपा के गढ़वाल चुनाव प्रभारी व जनपद प्रभारी पुष्कर काला ने प्रदेश सरकार के 2 साल पूरे होने पर पत्रकार वार्ता की कहा कि प्रदेश में भाजपा ने कुल 7 साल अभी तक सरकार चलाई है जबकि धामी सरकार के दूसरे कार्यकाल में प्रदेश ने विकास की नई ऊंचाइयों को छुआ है। शहर के एक निजी होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता में पुष्कर काला ने कहा कि सरकार ने उत्तराखंड के विकास को लेकर कई योजनाएं धरातल पर उतरी हैं धामी के नेतृत्व में प्रदेश में शिक्षा, स्वास्थ्य रोजगार, पर्यटन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य हुए हैं। विकास योजनाओं को गिनाते हुए उन्होंने इसे आम जनता को समर्पित किया। इस मौके पर विधायक राजकुमार पोरी, गढ़वाल चुनाव प्रभारी विजय कप्रवाण, जिला अध्यक्ष सुषमा रावत, पूर्व जिला अध्यक्ष संपत रावत, निवर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष यशपाल बेनाम आदि की मौजूदगी रही।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर की बेटी शिखा बिस्ला की एकल कला प्रदर्शनी ‘ज़िक्र’ ने अंतर्राष्ट्रीय कला मंच पर रच दिया इतिहास

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (10 फरवरी 2026) नई दिल्ली |काशीपुर की बेटी …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-