Breaking News

अंदर रहें या बाहर, उनका जीवन देश को समर्पित… CM केजरीवाल की गिरफ्तारी पर पत्नी सुनीता का पहला बयान

@शब्द दूत ब्यूरो (22 मार्च 2024)

दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद उनकी पत्नी का पहला बयान सामने आया है. सुनीता केजरीवाल ने ट्वीट करके केंद्र सरकार और पीएम मोदी पर हमला किया. उन्होंने लिखा, “तीन बार चुने हुए मुख्यमंत्री को मोदी जी ने सत्ता के अहंकार में गिरफ्तार करवाया. सबको खत्म करने में लगे हैं”. उन्होंने आगे लिखा कि दिल्ली की जनता के साथ धोखा हो रहा है. आपके मुख्यमंत्री हमेशा आपके साथ खड़े रहें हैं. अंदर रहें या बाहर, उनका जीवन देश को समर्पित है. जनता जनार्दन है सब जानती है.

गुरुवार को ED की पूछताछ के बाद सीएम केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया गया था. उनकी गिरफ्तारी के बाद यह पहला मौका है जब सीएम की पत्नी सुनीता का कोई बयान सामने आया है. सुनीता ने केजरीवाल की गिरफ्तारी पर पीएम मोदी पर हमला करते हुए कहा कि मेरे पति को मोदी जी ने अहंकार में गिरफ्तार किया है.

राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश सीएम

शुक्रवार को राउज एवेन्यू कोर्ट के सामने ईडी और केजरीवाल, दोनों ही पक्षों ने अपने तथ्य पेश किए जिसके बाद कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया. ईडी ने कोर्ट से अरविंद केजरीवाल की 10 दिन की रिमांड मांगी है. दोनों पक्षों को सुनने के बाद कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया है.

जांच एजेंसी ने पेश किए सबूत

कोर्ट में सुनवाई के दौरान जांच एजेंसी ने सबूत पेश करते हुए कहा था कि आबकारी नीति को केवल गोवा चुनावों में धन जुटाने के लिए बदला गया था. ED ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने इन सभी चीजों को परखा है, जिसे देखन के बाद ही मनीष सिसोदिया को जमानत देने से इनकार कर दिया गया है.

वहीं, केजरीवाल की गिरफ्तारी के ठीक बाद उन्हें दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से हटाने के लिए जनहित याचिका दायर की गई है. अधिवक्ता शशि रंजन कुमार ने जनहित याचिका दायर की गई है.

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

नॉर्थ ईस्ट दिल्ली में बड़ा हादसा :चार मंजिला इमारत ढही, 12 लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका,राहत कार्य जारी, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (12 जुलाई 2025) दिल्ली। नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-