Breaking News
.

दिल्ली में धार्मिक समारोह से हजारों लोगों की मौजूदगी में करोड़ों के सोने-हीरे जड़ा कलश चोरी करने वाले की तस्वीर आई सामने

@शब्द दूत ब्यूरो (06 सितंबर 2025)

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले से एक बेहद कीमती सोने-हीरे और रत्नों से जड़ा कलश चोरी होने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। इस कलश की कीमत लगभग एक करोड़ रुपये आंकी गई है, जिसमें करीब 760 ग्राम सोना और 150 ग्राम हीरे, माणिक व पन्ने जड़े हुए थे। यह कलश 2 सितंबर को आयोजित एक जैन धार्मिक समारोह के दौरान पंडाल से गायब हुआ।

जानकारी के मुताबिक, इस धार्मिक आयोजन में रोजाना पूजा के लिए व्यापारी सुधीर जैन कलश लेकर आते थे। घटना वाले दिन भी उन्होंने इसे मंच पर रखा था। समारोह में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के साथ-साथ लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला भी मौजूद थे। कार्यक्रम की भीड़भाड़ और अफरातफरी के बीच जब ध्यान कलश पर गया तो वह गायब मिला।

घटना के बाद दिल्ली पुलिस हरकत में आई और तुरंत जांच शुरू कर दी। सीसीटीवी फुटेज में एक संदिग्ध व्यक्ति की गतिविधियां कैद हुई हैं, जिसकी पहचान पुलिस ने कर ली है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।

इतिहास और सुरक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थल लाल किला, जहां आम दिनों में भी सुरक्षा बेहद कड़ी रहती है, वहां इस तरह की चोरी ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस ने मामले को बेहद संवेदनशील मानते हुए कई टीमों को जांच में लगाया है।

Check Also

उत्तराखंड में मदरसों में शुक्रवार की छुट्टी पर रोक, अब रविवार को अवकाश; शिक्षा विभाग के नियम होंगे लागू

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (21 अक्टूबर 2026) देहरादून। उत्तराखंड में मदरसों को …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-