Breaking News

काशीपुर:लोकतंत्र का महापर्व शुरू, क्या कहते हैं मतदाता? रोजगार को लेकर मोदी सरकार और विपक्षी भूमिका को दिये कितने अंक?देखिए बातचीत का पूरा वीडियो

@शब्द दूत ब्यूरो (16 मार्च 2024)

काशीपुर। दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र भारत में आम चुनाव की घोषणा के साथ ही देश भर का राजनैतिक माहौल गरमा गया है। ऐसे में आम मतदाता और नागरिकों के बीच चर्चा,बहस और परिचर्चा का दौर शुरू हो गया है।

शब्द दूत ने लोकसभा चुनाव की घोषणा के साथ ही आम व खास लोगों से देश के चुनावी माहौल के बीच बातचीत का एक सिलसिला शुरू किया है। चुनावी माहौल को लेकर लोकतंत्र के इस महापर्व में भाग लेने वाले मतदाताओं के बीच पहुंच कर उनकी राय जानने के लिए आज सबसे पहले सामाजिक और सांस्कृतिक क्षेत्र में सक्रिय मनोज कौशिक व यू ट्यूबर संजय सोनी से बातचीत की।

मनोज कौशिक का मानना है कि निवर्तमान सरकार को उसके कार्यकाल में किये गये कामों का लाभ मिलेगा। इलेक्टोरल बांड्स का मुद्दा इस चुनाव में कोई खास असर नहीं डाल पायेगा और विपक्ष इसका लाभ उठा पाने में कामयाब नहीं हो पायेगा। उन्होंने इसका कारण भी बताया। कारण जानने के लिए देखिए बातचीत का पूरा वीडियो।

यू ट्यूबर संजय सोनी मानते हैं कि रोजगार के मुद्दे पर लोगों को वोट करना चाहिए। रोजगार के मामले में वह मोदी सरकार को 10 में से कितने नंबर देते हैं? उन्होंने बातचीत के दौरान इसका खुलासा किया। वहीं सरकार के कार्यकाल के दौरान विपक्षी भूमिका को भी अपने हिसाब से नंबर दिये।

दोनों से हुई बातचीत का पूरा वीडियो  ऊपर दिये गये लिंक पर जाकर देखें।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर :एलडी भट्ट राजकीय चिकित्सालय में अव्यवस्थाओं और चिकित्सकों, उपकरणों की कमी पर भड़की कांग्रेस महानगर अध्यक्ष अलका पाल, दी सरकार को चेतावनी

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (07 जून 2026) काशीपुर। काशीपुर के सरकारी अस्पताल …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-