Breaking News

बेकाबू कार ने भरे बाजार में 15 लोगों को कुचला, एक महिला की मौत,कार चालक पुलिस हिरासत में,देखिए हादसे का खौफनाक वीडियो

@शब्द दूत ब्यूरो (14 मार्च, 2024)

 भरे बाजार में एक ख़तरनाक हादसा हो गया। पूर्वी दिल्ली के गाजीपुर इलाके में बुधवार को एक कार ने कई लोगों को कुचल दिया, जिससे 22-वर्षीय एक महिला की मौत हो गई और कम से कम छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि घटना रात करीब नौ बजे की है, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने वाहन में तोड़फोड़ कर दी और चालक से मारपीट की। गंभीर रूप से घायल चालक को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि चालक नशे में वाहन चला रहा था। हालांकि, पुलिस ने कहा कि इस बात का पता लगाने के लिए चिकित्सीय जांच कराई जाएगी। पुलिस उपायुक्त (पूर्व) अपूर्व गुप्ता ने बताया, ‘‘कुल सात घायल लोगों को लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनमें से पांच महिलाएं और दो पुरुष हैं।’’

पुलिस के अनुसार, घायलों में से एक की मौत हो गयी, जिसकी पहचान गाजियाबाद की सीता देवी के रूप में हुई है। अधिकारी ने कहा, ‘‘आरोपी पुलिस हिरासत में है और कानूनी कार्रवाई की जा रही है।’’

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

नॉर्थ ईस्ट दिल्ली में बड़ा हादसा :चार मंजिला इमारत ढही, 12 लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका,राहत कार्य जारी, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (12 जुलाई 2025) दिल्ली। नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-