Breaking News

रात में अटक गई थी काउंटिंग, सुबह दोबारा हुई शुरू; रात भर डटे रहे अधिवक्ताओं के समर्थक

@शब्द दूत ब्यूरो (08 मार्च 2024)

 हल्द्वानी। बार एसोसिएशन हल्द्वानी के चुनावों को लेकर गुरुवार रात असमंजस की स्थिति पैदा होने पर मतगणना का काम रोक दिया गया था। पुस्तकालयाध्यक्ष समेत चार सदस्यों के मत ही गिने जा सके थे। वहीं, शुक्रवार को दोबारा से मतगणना का दौर शुरू हो गया। शाम तक आधिकारिक तौर पर परिणाम जारी किया जाएगा।

हल्द्वानी बार एसोसिएशन के चुनाव में अध्यक्ष पद पर किशोर पंत और गोविंद बिष्ट के बीच सीधा मुकाबला है। उपाध्यक्ष के लिए धर्मेंद्र सोलंकी, सुनील सिंह पुंडीर, संजय कुमार, जितेंद्र सिंह बोरा व संजय कुमार मैदान में है। जबकि सचिव के लिए मोहन सिंह बिष्ट, संतोष कुमार नेगी, ललित मेर और जितेंद्र सिंह बिष्ट मैदान में उतरे हैं।

वहीं, महिला उपाध्यक्ष के लिए भगवती पलडिय़ा और सुलक्षणा श्रीवास्तव में टक्कर थीं। संयुक्त सचिव के लिए योगेश कुमार लोहानी, विपिन कुमार और प्रदीप लोहनी ने पर्चा भर मुकाबले को त्रिकोणीय कर दिया।

यही स्थिति संयुक्त सचिव प्रेस के पद को लेकर भी है। योगेश कुमार पाठक , रविंद्र पाल सिंह तोमर व सुधांशु तिवारी मैदान में खड़े हैं। जबकि कोषाध्यक्ष में आदित्य कुमार व चंदन बोरा में मुकाबला दिख रहा है।

गुरुवार सुबह नौ बजे मतदान शुरू हुआ। 738 सदस्यों ने वोटिंग की। छह बजे बाद मतगणना का दौर शुरू हुआ। लेकिन रात 11 बजे काउंटिंग को रोक दिया गया। ऐसे में हल्की हंगामे की स्थिति भी बनी। हालांकि, बाद में आपसी सहमति से तय हुआ कि शुक्रवार सुबह 11 बजे से मतगणना शुरू होगी।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

‘मेरे घर में भी एक जेन जी और एक अल्फा जी…’ युवा विद्यार्थी संवाद में सीएम धामी के इस अंदाज पर छात्रों ने बजाईं तालियां, बोले- युवाओं की सोच को करीब से समझता हूं

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (11 अगस्त 2026) देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-