Breaking News

ईडी को जवाब देने के लिए तैयार हुए अरविंद केजरीवाल, पूछताछ के लिए मांगी नई तारीख

@शब्द दूत ब्यूरो (04 मार्च, 2024)

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को सूचित किया है कि वह अब शराब नीति मामले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में उनके सवालों का जवाब देने के लिए तैयार हैं।वह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सवालों के जवाब देंगे।

प्रवर्तन निदेशालय ने केजरीवाल को आठवां समन जारी कर 4 मार्च (सोमवार) को पूछताछ के लिए पेश होने को कहा था। हालांकि, AAP सुप्रीमो ने सम्मन को नजरअंदाज करने का फैसला किया है क्योंकि दिल्ली सरकार आज विधानसभा में अपना बजट पेश करेगी। जांच एजेंसी को अपने जवाब में, मुख्यमंत्री ने कहा कि वह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सवालों का जवाब देने के लिए तैयार हैं और दोहराया कि उन्हें जारी किया गया समन “अवैध” था। उन्होंने प्रवर्तन निदेशालय के सामने पेश होने के लिए 12 मार्च के बाद की तारीख मांगी है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

नॉर्थ ईस्ट दिल्ली में बड़ा हादसा :चार मंजिला इमारत ढही, 12 लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका,राहत कार्य जारी, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (12 जुलाई 2025) दिल्ली। नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-