Breaking News

लड़की के लापता होने का कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने लिया संज्ञान, हर पहलू से जांच के दिए निर्देश

@शब्द दूत ब्यूरो (03 मार्च 2024)

देहरादून/नैनीतालः उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री और नैनीताल जिले की प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने बगड़ गांव की किशोरी के गायब होने के मामले का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी (डीएम) को पूरे प्रकरण की जांच के निर्देश दिए हैं। साथ ही मामले को सिविल पुलिस को भी सौंपने को कहा है।

नैनीताल जिले के बगड़ गांव में शुक्रवार शाम को एक लड़की के लापता होने से गांव में दहशत फ़ैल गई। कहा जा रहा है कि देर शाम को खेत में काम करने के दौरान युवती यकायक लापता हो गई। कुछ लोगों का अनुमान है कि किशोर को तेंदुआ उठा ले गया। इसी आशंका के चलते ग्रामीणों ने रात भर लड़की की खोजबीन की लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया। वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और तलाशी अभियान चलाया गया। इस मामले में ग्रामीण कुछ अन्य कयास भी लगा रहे हैं। लड़की के परिजन भी लड़की के लापता होने से आशंकित हैं।

वहीं रेखा आर्या को जब इस घटना की जानकारी मिली तो उन्होंने डीएम वंदना से बात कर पूरे प्रकरण की जांच के निर्देश दिए। उन्होंने राजस्व क्षेत्र की इस घटना को सिविल पुलिस को सौंपने के साथ सभी पहलुओं पर जांच करने को कहा। साथ ही उन्होंने क्षेत्र में वन विभाग और राज्य आपदा प्रबंधन बल (एसडीआरएफ) की टीम को भी तैनात करने को कहा है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर :आठ माह में 148 चालान, 15 लाख जुर्माना, काशीपुर रोडवेज डिपो में बस की फिटनेस कैसे? मचा हड़कंप, जांच शुरू,अधिकारी कर्मचारी संदेह के घेरे में

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (25 सितंबर 2026) काशीपुर। उत्तराखंड परिवहन निगम की …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-