Breaking News

भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी बस, पांच की मौत 22 घायल

@शब्द दूत डेस्क (26 अक्तूबर, 2023)

एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है और 22 लोग घायल हुए हैं। महाराष्ट्र के बीड में एक तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा गुरुवार सुबह को हुआ। हादसे की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

हादसा सुबह करीब छह बजे आष्टा-फाटा रोड पर हुआ, जब मुंबई से बीड जा रही एक तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पलट गई। पुलिस का कहना है कि बस की गति तेज थी और अचानक से ड्राइवर ने बस पर से नियंत्रण खो दिया, जिससे बस पलट गई। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में से चार बीड के निवासी थे और एक यवतमाल का निवासी था। हादसे में 22 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Check Also

हरिद्वार में फिर चला धामी सरकार का बुलडोजर, एक और अवैध मजार ध्वस्त अब तक 590 अवैध मजारें हटाई गईं

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (09 जून 2026) हरिद्वार। उत्तराखंड में सरकारी भूमि …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-