Breaking News

उत्तराखंड: अक्तूबर में पिथौरागढ़ आ सकते हैं पीएम मोदी, नारायण आश्रम और आदि कैलाश के करेंगे दर्शन

@शब्द दूत ब्यूरो (09 सितंबर, 2023)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अक्तूबर में उत्तराखंड आ सकते हैं। अक्तूबर के दूसरे सप्ताह में उनके पिथौरागढ़ आने की चर्चा है। पार्टी सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री अपने भ्रमण के दौरान प्रसिद्ध नारायण आश्रम और आदि कैलाश के दर्शन करेंगे।

पार्टी सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री 11 अक्तूबर को नारायण आश्रम में विश्राम करेंगे। 12 अक्तूबर को वह चीन सीमा पर स्थित व्यास घाटी के ज्योलिकांग पहुंच आदि कैलाश के दर्शन करेंगे। इस दौरान वह स्थानीय ग्रामीणों से वार्ता भी करेंगे। उसी दिन वह पिथौरागढ़ पहुंचेंगे।

बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री स्थानीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में जनसभा को भी संबोधित कर सकते हैं। प्रधानमंत्री के अक्तूबर में संभावित भ्रमण की संभावना को इस बात से भी बल मिल रहा है कि तीन दिन पूर्व कुमाऊं आयुक्त और डीआईजी सहित अन्य उच्चाधिकारियों ने भी गुंजी का भ्रमण किया था। प्रशासन और भाजपा संगठन प्रधानमंत्री मोदी के संभावित दौरे को लेकर अलर्ट पर है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

जब इंदिरा गांधी ने अटल बिहारी वाजपेयी के सिर पर तान दिया था छाता, राजनीतिक मतभेद थे आज की तरह व्यक्तिगत शत्रुता नहीं, क्या है इस तस्वीर की पूरी कहानी?

🔊 Listen to this @विनोद भगत भारतीय राजनीति का इतिहास केवल सत्ता परिवर्तन, चुनावी संघर्ष …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-