इस मामले को लेकर वहां लोगों में नाराज़गी है।
@शब्द दूत ब्यूरो (11 अगस्त 2023)
वाराणसी। यहां एक नायब तहसीलदार ने सार्वजनिक तौर पर युवती को थप्पड़ जड़ दिया। इस घटना से वहां ग्रामीणों में आक्रोश है।
दरअसल हाईकोर्ट के आदेश पर भीष्मपुर गांव में बीते रोज पुलिस के साथ जमीन पर कब्जा दिलाने के दौरान नायब तहसीलदार प्राची केसरवानी पहुंची थीं। इस बीच एक युवती ने उनसे आदेश दिखाने को कहा तो नायब तहसीलदार बोली आदेश अंग्रेजी में तुम पढ़ लोगी। नायब तहसीलदार के इतना कहते ही युवती ने अंग्रेजी में बात शुरू कर दी। बहस के दौरान एकाएक युवती को नायब तहसीलदार ने थप्पड़ जड़ दिया। युवती इंटरमीडिएट की छात्रा बताई जा रही है।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिलाधिकारी एस राजलिंगम ने बुधवार को इस मामले की एसडीएम से पूरी रिपाेर्ट मांगी है। बताया जा रहा है कि सार्वजनिक स्थल पर छात्रा को थप्पड़ मारने के मामले में नायब तहसीलदार पर कार्रवाई हो सकती है।
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal
