Breaking News

उत्तराखंड में बड़ा हादसा: चमोली में नमामि गंगे प्रोजेक्ट में ट्रांसफार्मर फटने से दस की मौत,कई घायल, देखिये वीडियो

@शब्द दूत ब्यूरो (19जुलाई 2023)
चमोली। एक बड़ी दुर्घटना यहां नमामि गंगे प्रोजेक्ट की साइट पर हो गया है। अलकनंदा नदी के किनारे ट्रांसफार्मर फटने से दस लोगों की करंट लगने से मौत हो गई है। जबकि अन्य क ई घायल हुए हैं।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बताया जाता है कि नमामि गंगे प्रोजेक्ट की साइट पर 24 लोग मौजूद थे। तभी अलकनंदा नदी के किनारे ट्रांसफार्मर फट गया और साइट पर करंट फैल गया। इसकी चपेट में आने से 10 लोगों की जान चली गयी.श। जबकि कई लोग बुरी तरह झुलस गये।
चमोली के एसपी प्रमेंद्र डोभाल ने बताया कि चमोली जिले में अलकनंदा नदी के किनारे ट्रांसफार्मर फटने से 10 लोगों की मृत्यु हो गई और कई घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल मृतकों की पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है। वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच चुके हैं।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

स्वच्छता से शिक्षा तक काशीपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार! महापौर दीपक बाली ने नैनी पेपर्स और आईजीएल से मांगा करोड़ों का सीएसआर सहयोग

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (22 नवंबर 2026) 80 सार्वजनिक स्थलों पर आधुनिक …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-