Breaking News

ब्रेकिंग: काशीपुर में सड़क धंसी गहरा गड्ढा हुआ,सीएम धामी के दौरे से पहले निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर उठे सवाल, देखिए वीडियो

@शब्द दूत ब्यूरो (18 जुलाई 2023)

काशीपुर। आपने पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन और सड़क धंसने की घटनाएं सुनी और पढ़ी होंगी। आज काशीपुर में उपजिलाधिकारी कार्यालय को जाने वाली एक सड़क धंस गई है। जसपुर खुर्द क्षेत्र में आज दोपहर एकाएक यह सड़क धंस गई। गनीमत रही कि कोई वाहन उसमें नहीं गिरा वर्ना बडा हादसा हो सकता था। मौके पर काफी गहरा गड्ढा हो गया है।

सड़क धंसने से वहां लोगों की भारी भीड़ लग गई। बता दें कि आगामी 22 जुलाई को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का काशीपुर दौरा भी प्रस्तावित है। हालांकि स्थानीय प्रशासन और नेता मुख्यमंत्री के स्वागत की तैयारी कर रहे हैं। बहरहाल काशीपुर में इस तरह की घटना यहां निर्माण कार्य की गुणवत्ता और शहर के विकास पर सवाल उठाते हैं।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

छात्र आंदोलन से खुली कलई के बाद एनटीए में 47 बर्खास्तगी और नई भर्तियां, संविदा के भरोसे पर थी महत्वपूर्ण परीक्षा व्यवस्था, आखिर युवाओं के भविष्य के साथ यह प्रयोग कब तक?

🔊 Listen to this @विनोद भगत राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) में 47 अधिकारियों को हटाए …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-