@शब्द दूत ब्यूरो (15 जुलाई, 2023)
चमोली जिले के कर्णप्रयाग-ग्वालदम मोटर मार्ग पर तलवाड़ी के पास घनियालधार में एक बोलेरो दुर्घटनाग्रस्त होकर 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई। दुर्घटना में दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि आठ लोग घायल हो गए हैं। घायलों में चार लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। उन्हें पीएचसी में प्राथमिक इलाज के बाद हायर सेंटर बैजनाथ अस्पताल भेज दिया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार एक डाक वाहन कर्णप्रयाग से ग्वालदम जा रहा था। इसी दौरान वाहन पांच सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरा। स्थानीय लोगों और मार्ग से गुजर रहे वाहन चालकों की सूचना पर पहुंची पुलिस और तहसील प्रशासन की टीम ने ग्रामीणों की सहायता से घायलों को सड़क पर लाकर 108 वाहन से नजदीकी पीएचसी ग्वालदम में भर्ती कराया।
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal