Breaking News

काशीपुर में दुखद हादसा: हल्द्वानी के बनभूलपुरा से आये चार युवकों में से एक महादेव नहर में डूबा,एस डी आर एफ कर रही तलाश

घटनास्थल पर लोगों की भीड़

@शब्द दूत ब्यूरो (15 जुलाई 2023)

काशीपुर। हल्द्वानी के बनभूलपुरा से छुट्टी पर सेंट्रो कार से काशीपुर घूमने आये चार युवकों में से एक युवक यहां महादेव नहर में नहाते समय डूब गया। डूबे हुए युवक का नाम कामिल 18 वर्ष बताया गया है। उपजिलाधिकारी अभय प्रताप सिंह और तहसीलदार युसुफ अली मौके पर पहुंच गये हैं।

सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गयी। हालांकि समाचार लिखे जाने तक डूबे युवक का कोई पता नहीं चल पाया है। उफनती महादेव नहर में युवक की तलाश की जा रही है। युवक के परिजनों को उसके दोस्तों ने सूचित कर दिया है। पुलिस डूबे युवक के मित्रों से जानकारी ले रही है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

छात्र आंदोलन से खुली कलई के बाद एनटीए में 47 बर्खास्तगी और नई भर्तियां, संविदा के भरोसे पर थी महत्वपूर्ण परीक्षा व्यवस्था, आखिर युवाओं के भविष्य के साथ यह प्रयोग कब तक?

🔊 Listen to this @विनोद भगत राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) में 47 अधिकारियों को हटाए …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-