Breaking News

चौथी पुत्री पैदा होने पर पत्नी को मारपीट कर निकाला , महिला आयोग की पूर्व उपाध्यक्षा ने भर्ती कराया

काशीपुर(मनोज श्रीवास्तव )। केंद्र व राज्य सरकारें जहां एक और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देकर कन्याओं उज्जवल भविष्य के निमित्त तमाम कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर लाने की पहल में हैं वहीं एक के बाद एक चार पुत्रियों के जन्म लेने से खफा सिरफिरे व्यक्ति ने शादी के लगभग डेढ़ दशक बाद पत्नी को मारपीट कर घर से बेघर कर दिया। राज्य महिला आयोग की पूर्व उपाध्यक्ष अमिता लोहनी की पहल पर घायल महिला को उपचार के लिए राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। पीड़िता ने बताया कि वह पहले भी कई बार पति के प्रताड़ना का शिकार हो चुकी है। मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने भी इसे गंभीरता से लेते हुए जांच की कार्यवाही शुरू कर दी। पता चला है कि वार्ड नंबर 7 जामा मस्जिद महुआ खेड़ा गंज निवासी मुख्तरी 40 वर्ष पत्नी अनीस अहमद का निकाह लगभग 15 वर्ष पूर्व हुआ था। वहीं पास में ही पीड़िता का मायका भी है। उसका पति राजमिस्त्री है। पीड़िता का आरोप है कि वह महीने में 4 दिन काम करता है बाकी दिन आराम करता है। वह जब काम पर जाने के लिए कहती है तो उसकी पिटाई की जाती है। पीड़िता का आरोप है कि पड़ोसी उसके पति को उसके खिलाफ भड़काते है। उसने बताया कि एक के बाद एक जब तीन पुत्रियों ने जन्म लिया तो उसे ससुराल में हिकारत की नजर से देखा जाने लगा। चौथा बेटा हुआ और पांचवें नंबर पर फिर बेटी हुई लेकिन इसके बाद भी ससुराल वालों का रवैया नहीं बदला। हालिया घटनाक्रम के बारे में उसने बताया कि गत 24 जुलाई को किसी कार्यवश खेत में गई थी इसी दौरान गुस्से से लाल पति वहां पहुंच गया और उसके बाल पकड़ कर घसीट घसीट कर बुरी तरह मार पिटाई करने के बाद उसे घर से बेघर कर दिया। इस बार पीड़िता ने मामले की शिकायत राज्य महिला आयोग की पूर्व उपाध्यक्ष अमिता लोहनी से की। श्रीमती लोहनी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए घायल पीड़िता को राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। उधर घटना पुलिस के संज्ञान में आने के बाद उसने जांच की कार्यवाही शुरू की है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

 कलश यात्रा में भगदड़: 1 महिला की मौत, कई घायल, धार्मिक उत्सव मातम में बदला

🔊 Listen to this घटना में हनुमान कॉलोनी निवासी रति साहू की मौत हो गई, …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-