Breaking News

उत्तराखंड: कालाढूंगी या डीडीहाट सीट से उपचुनाव लड़ सकते हैं पुष्कर सिंह धामी

@शब्द दूत ब्यूरो (24 मार्च, 2022)

उत्तराखंड के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आठ कैबिनेट मंत्रियों के साथ शपथ ग्रहण कर सूबे की सत्ता एक बार फिर से संभाल ली है। लेकिन उनके सामने छह महीने के अंदर उपचुनाव जीतने की चुनौती भी है।

पुष्कर सिंह धामी खटीमा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी भुवन कापड़ी से उपचुनाव हार चुके हैं। ऐसे में पार्टी उनके लिए किसी सुरक्षित सीट को खाली कराकर उपचुनाव लड़ाएगी। अटकलें लगाई जा रही हैं कि धामी को कालाढूंगी या फिर डीडीहाट सीट पर उम्मीदार बनाया जा सकता है। परंपरागत रूप से इन सीटों पर भाजपा का कब्जा रहा है।

पिछली सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे भाजपा के वरिष्ठ नेता बंशीधर भगत कालाढूंगी से चुनाव जीते हैं। उन्होंने कांग्रेस के प्रत्याशी महेश शर्मा को 23869 वोटों से हराया है। वैसे भी 2012 में परिसीमन के बाद इस सीट पर भाजपा प्रत्याशी ही जीतते आए हैं। इसलिए चर्चा है कि धामी इस सीट पर चुनाव लड़ सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो बंशीधर भगत को राज्यपाल या फिर राज्यसभा भेजे जाने की अटकलें भी हैं।

इसके अलावा धामी के डीडीहाट विधानसभा क्षेत्र से भी उपचुनाव लड़ने की चर्चा है। वह पुष्कर सिंह धामी का पैतृक क्षेत्र है। यह सीट भी भाजपा के लिए सुरक्षित मानी जाती है। वहां पर लंबे समय से बिशन सिंह चुफाल जीतते आए हैं। दूसरे नंबर पर रहने वाले निर्दलीय प्रत्याशी किशन भंडारी को भी धामी का करीबी माना जाता है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काम की बात :उत्तराखंड में आज से शुरू हो रहा विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), आपके घर पहुंचेंगे बीएलओ,मतदाता खुद भी ऐप डाउनलोड कर आनलाइन ऐसे भरें, लिंक देखें

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (08 जून 2026) देहरादून। उत्तराखंड में मतदाता सूची …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-