Breaking News

उत्तराखंड: लालकुआं सीट पर बगावत की छाया, भाजपा के नवीन दुमका और कांग्रेस की संध्या डालाकोटी बिगाड़ेंगे समीकरण

@शब्द दूत ब्यूरो (27 जनवरी, 2022)

कांग्रेस और भाजपा की देर रात जारी की गई प्रत्याशियों की सूची के बाद लालकुआं सीट पर भी बगावत के स्वर गूंजने लगे हैं। इस सीट पर भाजपा ने सिटिंग विधायक नवीन दुमका का टिकट काटकर ऐतिहासिक वोटों से जिला पंचायत का चुनाव जीतने वाले मोहन बिष्ट को अपना प्रत्याशी बनाया है। जिसके बाद नवीन दुमका ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का मन बना लिया है।

गौरतलब है कि लालकुआं विधानसभा अब प्रदेश की वीआईपी विधानसभा हो गई है। क्योंकि प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत रामनगर के बजाय अब लालकुआं से चुनाव लड़ेंगे। अब लालकुआं का चुनावी रण बेहद दिलचस्प होने वाला है।

बता दें कि 2012 में परिसीमन के बाद बनी लालकुआं विधानसभा में अभी तक कांग्रेस का विधायक नहीं बना है। साल 2012 में यहां कांग्रेस ने हरेंद्र बोरा को टिकट दिया और हरीश चंद्र दुर्गापाल निर्दलीय चुनाव लड़कर विधानसभा पहुंचे थे। वहीं 2017 में भाजपा के प्रत्याशी नवीन दुमका ने कांग्रेस के प्रत्याशी हरीश चंद्र दुर्गापाल को हराकर यह सीट अपने नाम की। लगातार बदलते समीकरणों के बीच एक बार निर्दलीय और एक बार भाजपा के खाते में लालकुआं सीट गई है।

उधर, कल देर रात हरीश रावत के लालकुआं विधानसभा से चुनाव लड़ने की खबर के बाद कांग्रेस की घोषित अधिकृत प्रत्याशी संध्या डालाकोटी ने भी कांग्रेस से बगावत करने की ठान ली है। संध्या डालाकोटी ने देर रात अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स में ‘महिलाओं के सम्मान में संध्या डालाकोटी मैदान में’ पोस्ट डाल कर जाहिर कर दिया है कि वह चुनाव लड़ेंगी।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काम की बात :उत्तराखंड में आज से शुरू हो रहा विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), आपके घर पहुंचेंगे बीएलओ,मतदाता खुद भी ऐप डाउनलोड कर आनलाइन ऐसे भरें, लिंक देखें

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (08 जून 2026) देहरादून। उत्तराखंड में मतदाता सूची …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-