Breaking News

ब्रेकिंग :काशीपुर भाजपा में बड़ी बगावत, सामूहिक इस्तीफे होंगे,असंतुष्ट भाजपाई खड़ा करेंगे अपना निर्दलीय प्रत्याशी

@शब्द दूत ब्यूरो (22 जनवरी 2022)

काशीपुर । भाजपा से त्रिलोक सिंह चीमा को टिकट मिलने के विरोध में काशीपुर में बड़ी बगावत शुरू हो गई है। आज बाजपुर रोड स्थित एक होटल में असंतुष्ट भाजपा नेताओं की काफी देर तक बैठक चली। एक सूत्र के मुताबिक असंतुष्ट भाजपा नेता पार्टी से इस्तीफा देने जा रहे हैं।  बैठक में काशीपुर विधानसभा के सभी कार्यकर्ताओं ने त्रिलोक सिंह चीमा की उम्मीदवारी का विरोध करते हुए प्रत्याशी बदलने की मांग की और किसी भाजपा कार्यकर्ता को टिकट देने की मांग की। बैठक में निर्दलीय रूप से भाजपा हाईकमान के इस फैसले का वहाँ मौजूद तमाम भाजपा नेताओं ने एक स्वर से विरोध किया। बैठक में पीसीयू चेयरमैन राम मेहरोत्रा, मेयर उषा चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष खिलेंद्र सिंह, प्रदेश मंत्री आशीष गुप्ता,अभिषेक गोयल, डा गिरीश चंद्र तिवारी समेत बड़ी संख्या में भाजपा के लोग मौजूद थे। लगभग 400 लोग पार्टी से इस्तीफा देने जा रहे हैं। 

हालांकि बैठक में अभी यह तय नहीं हो पाया है कि निर्दलीय रूप से चुनाव कौन लड़ेगा। फिलहाल वरिष्ठ भाजपा नेता राम मेहरोत्रा और मेयर ऊषा चौधरी के नाम निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में सामने आया है। इन दोनों में से किसी एक को असंतुष्ट भाजपाईयों द्वारा चुनाव मैदान में उतारा जायेगा।

भाजपा में पहली बार इतने बड़े पैमाने पर काशीपुर में बगावत हुई है। ऐसे में भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी त्रिलोक सिंह चीमा के लिये चुनावी रण मुश्किल हो गया है। 

Check Also

काशीपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चोरी की आधा दर्जन मोटरसाइकिलों के साथ दो शातिर चोर गिरफ्तार

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2026) काशीपुर।  कोतवाली पुलिस ने मोटरसाइकिल …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-