Breaking News

काशीपुर :भाजपा नेत्री हो सकती है कांग्रेस उम्मीदवार, अप्रत्याशित घटनाक्रम

@शब्द दूत ब्यूरो (21 जनवरी 2022)

काशीपुर । भाजपा से त्रिलोक सिंह चीमा के प्रत्याशी घोषित होने के बाद काशीपुर में एक बड़े राजनीतिक फेरबदल की सुगबुगाहट होने लगी है। राजनीतिक गलियारों में अब एक नये और अप्रत्याशित घटनाक्रम कांग्रेस में हो सकता है। एक बड़ी भाजपा नेत्री के कांग्रेस में शामिल होने और कांग्रेस के टिकट पर यहाँ से चुनाव लड़ने की संभावना बलवती है। हालांकि अभी उनकी ओर से निर्दलीय चुनाव की भी तैयारी की जा रही है। बता दें कि अभी कांग्रेस के उम्मीदवारों की सूची जारी नहीं हुई है।

कांग्रेस से अंतिम समय में जिस तेजी से पूर्व सासंद के सी सिंह बाबा के पुत्र का नाम चर्चा में था अगले ही दिन पूर्व सांसद की पुत्रवधू के नाम की चर्चाये होने लगी। तेजी से बदलते राजनीतिक घटनाक्रम में अब कुछ भी अप्रत्याशित हो सकता है। क्योंकि राजनीति कहीं भी मुड़ सकती है। 

Check Also

काशीपुर :राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय दभौरा मुस्तकम में करियर मार्गदर्शन एवं परामर्श कार्यक्रम आयोजित, छात्राओं को दिए गए भविष्य निर्माण के टिप्स

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2026) काशीपुर। राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-