Breaking News

काशीपुर :कांग्रेस छोड़ बड़ी गलती कर डाली सरिता आर्य ने

@शब्द दूत ब्यूरो 18 जनवरी 2022)

महिला कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रीमती इंदु मान ने कहा कि चुनाव से ठीक पहले सरिता आर्या का पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता लेना उनकी बहुत भारी गलती है। उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है और सरकार बनने के बाद पार्टी के वफादार लोगों को समायोजित किया जाता रहा है।उन्हें अपने निर्णय पर आने वाले समय में निश्चित रूप से पछतावा होगा। कांग्रेस पार्टी ने उन्हें हमेशा पूर्ण सम्मान दिया है तथा दो बार पार्टी ने टिकट भी दिया है।अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी  ने 40% टिकट के लिए कहा उत्तर प्रदेश में वह सिद्ध करने का प्रयास भी कर रही हैं, इससे महिलाओं का आत्मविश्वास बढ़ रहा है। वह स्वयं काशीपुर सीट से विधायक की विधायक की प्रबल दावेदार हैं वह पूर्ण आश्वस्त भी हैं।

उनका मानना है कि 40 %ही क्यों 50% महिलाओं को प्रत्येक क्षेत्र में अपनी उपस्थिति दर्ज करानी चाहिए क्योंकि वह जनसंख्या का 50% हिस्सा हैं।
पूर्व राज्यमंत्री, राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष श्रीमती इंदु मान ने कहा कि वह स्वयं पिछले 13 वर्ष से विभिन्न पदों पर रहकर कांग्रेस में काम कर रही हैं और 2012 में उनका भी टिकट कटा है परंतु फिर भी कांग्रेस पार्टी की सेवा मैं कोई कसर नहीं छोड़ी बल्कि पूर्ण निष्ठा ईमानदारी वफादारी के साथ महिला कांग्रेस के साथ पार्टी के अन्य पदों पर रहकर पार्टी को लगातार मजबूत करने का कार्य किया है।

श्रीमती इंदू मान का पूरा विश्वास है कि उत्तराखंड में कांग्रेस सरकार बनने जा रही है सभी योग्य महिलाओं को टिकट दिया जाएगा तथा सरकार बनने के बाद  वफादार कार्यकर्ताओं को समायोजित किया जाएगा।

Check Also

छात्र आंदोलन से खुली कलई के बाद एनटीए में 47 बर्खास्तगी और नई भर्तियां, संविदा के भरोसे पर थी महत्वपूर्ण परीक्षा व्यवस्था, आखिर युवाओं के भविष्य के साथ यह प्रयोग कब तक?

🔊 Listen to this @विनोद भगत राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) में 47 अधिकारियों को हटाए …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-