@शब्द दूत ब्यूरो (05 जनवरी 2022)
उत्तराखंड में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। आज राज्य में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज समेत 505 लोगों में नए संक्रमण की पुष्टि हुई है। राज्य में अब एक्टिव केस 1000 हो गए हैं।
सबसे ज्यादा देहरादून जिले में 253 हरिद्वार में 64, नैनीताल में 55, पौड़ी में 60, टिहरी, अल्मोड़ा व चमोली में पांच, बागेश्वर में नौ, चंपावत में तीन, ऊधमसिंह नगर में 37, पिथौरागढ़ में छह, रुद्रप्रयाग में एक, उत्तरकाशी जिले में दो संक्रमित मिले हैं।
स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें आने पर उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज की जांच कराई गई तो वह कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद वे अपने आवास पर आईसोलेट हो गए हैं। उनके संपर्क में आए लोगों के भी सैंपल लिए जा रहे हैं। सतपाल महाराज लाल डालनवाला स्थित अपने आवास पर आइसोलेट हैं।
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal









