Breaking News

काशीपुर :देवस्थानम बोर्ड भंग करने पर सरकार का आभार जताया, पुजारियों को मानदेय की मांग उठाई ब्राह्मण उत्थान महासभा ने

@शब्द दूत ब्यूरो (02 दिसंबर 2021)

काशीपुर । अखिल ब्राह्मण उत्थान महासभा  ने देवस्थानम बोर्ड भंग किये जाने पर धामी सरकार को धन्यवाद सभा का आयोजन कर बधाई दी साथ ही मंदिर के पुजारियों को नियमित मानदेय देने की भी मांग की

यहाँ महाराणा प्रताप चौक पर महासभा की एक सभा आयोजित कर मिष्ठान वितरण किया गया तथा अखिल भारतीय ब्राह्मण उत्थान महासभा के प्रदेश अध्यक्ष विशाल शर्मा के नेतृत्व में देवस्थानम बोर्ड भंग करने की मांग को राज्य सरकार द्वारा माने जाने पर हर्ष व्यक्त किया।

इस कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष पंडित शैलेंद्र मिश्रा एडवोकेट व मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश महामंत्री पंडित उमेश जोशी एडवोकेट ने तथा कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री एवं महानगर काशीपुर के महासचिव पंडित आर सी त्रिपाठी ने किया।

 कार्यक्रम में अखिल ब्राह्मण उत्थान महासभा के द्वारा दिए गए ज्ञापन का संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री द्वारा देवस्थानम बोर्ड को भंग किए जाने देने की घोषणा के लिए उनको धन्यवाद दिया। 

प्रदेश महामंत्री पंडित उमेश जोशी एडवोकेट महासभा के प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य एवं संरक्षक डॉ गिरीश तिवारी, महानगर अध्यक्ष शैलेंद्र मिश्रा एडवोकेट, जिला कोर कमेटी सदस्य मनोज डोबरियाल, सोशल मीडिया प्रभारी पंकज पंत आदि ने अपने संबोधन में मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हुए अपने विचार व्यक्त किए। संचालक पंडित आर सी त्रिपाठी ने आशा व्यक्त की कि शीघ्र ही माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार परशुराम जयंती का अवकाश भी घोषित करेंगे। मुख्य अतिथि पंडित उमेश जोशी एडवोकेट ने कहा कि हमारी मांगों में एक मंदिर के पुजारियों को मासिक मानदेय दिया जाना चाहिए आशा है। मुख्यमंत्री अवश्य ही इस घोषणा को भी करेंगे। महानगर अध्यक्ष ने आशा व्यक्त की कि अखिल ब्राह्मण उत्थान महासभा द्वारा दिए गए ज्ञापन के समस्त बिंदुओं पर मुख्यमंत्री विचार करेंगे और उसके अनुसार घोषणा करेंगे ।

कार्यक्रम में   महासभा काशीपुर के सचिव पंडित मोहन चंद्र पपने कानूनी सलाहकार प्रीति शर्मा भास्कर त्यागी एड. जगदीश चंद्र बोड़ाई सुमित शर्मा आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में समस्त उपस्थित जनों एवं नगर वासियों को मिष्ठान वितरण किया गया। 

Check Also

छात्र आंदोलन से खुली कलई के बाद एनटीए में 47 बर्खास्तगी और नई भर्तियां, संविदा के भरोसे पर थी महत्वपूर्ण परीक्षा व्यवस्था, आखिर युवाओं के भविष्य के साथ यह प्रयोग कब तक?

🔊 Listen to this @विनोद भगत राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) में 47 अधिकारियों को हटाए …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-