Breaking News

काशीपुर :डेढ़ घंटे देरी से पहुंचे कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत अपने स्वागत में हुये मशगूल, मीडियाकर्मियों को बुलाकर भूल गये, पत्रकार हुये नाराज

@शब्द दूत ब्यूरो (21 नवंबर 2021)

काशीपुर । कैबिनेट मंत्री धनसिंह रावत आज काशीपुर दौरे पर थे। मंत्रीजी का दौरा था तो मीडिया को भी सूचित किया गया। दोपहर दो बजे मंत्री जी का कार्यक्रम तय था लिहाजा मीडिया को भी दो बजे का समय दिया गया था। लेकिन निर्धारित कार्यक्रम समय से एक घंटे देरी से पहुंचे कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत ने स्थानीय पार्टी कार्यकर्ताओं से स्वयं का स्वागत कराया। स्वागत के बाद मंत्रीजी ने भोजन किया। हालांकि एक से डेढ़ घंटे तक मीडिया कर्मी मंत्री जी का इंतजार करते रहे। पर मंत्री जी को मीडिया से बात करने या उसकी ओर ध्यान देने की फुर्सत नहीं मिली।

भोजन के बाद मंत्री जी चिकित्सा अधिकारियों व पार्टी कार्यकर्ताओं से एक कक्ष में बात या बैठक करने लगे। बहरहाल नाराज मीडिया कर्मियों ने अंततः मंत्री जी के दौरे का बहिष्कार कर दिया।

इस सारे प्रकरण में स्थानीय भाजपा नेताओं और चिकित्सालय के अधिकारियों की भूमिका रही। चुनाव नजदीक है इसलिए मंत्री जी को चेहरा दिखाने की होड़ और अधिकारियों में अपने नंबर बढ़ाने की होड़ ने प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री के दौरे को बहिष्कार करने के लिए मीडिया कर्मियों को विवश कर दिया। 

Check Also

छात्र आंदोलन से खुली कलई के बाद एनटीए में 47 बर्खास्तगी और नई भर्तियां, संविदा के भरोसे पर थी महत्वपूर्ण परीक्षा व्यवस्था, आखिर युवाओं के भविष्य के साथ यह प्रयोग कब तक?

🔊 Listen to this @विनोद भगत राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) में 47 अधिकारियों को हटाए …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-