Breaking News

काशीपुर :आप नेता दीपक बाली ने पूछा सवाल “बस, इतना बता दो मोदी जी, 700 किसानों की मौत का जिम्मेदार कौन?कृषि कानून वापसी अन्नदाता की जीत

@शब्द दूत ब्यूरो (19 नवंबर 2021)

काशीपुर । आम आदमी पार्टी के चुनाव कैंपेन कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बाली ने कृषि कानूनों की वापसी के बाद देश के प्रधानमंत्री से सवाल पूछा है कि किसान आंदोलन के दौरान शहीद हुये 700 किसानों की मौत का जिम्मेदार आखिर कौन हैं? 

तीनों कृषि कानून वापस लिए जाने पर आम आदमी पार्टी के चुनाव कैंपेन कमेटी के अध्यक्ष दीपक बाली ने इसे अन्नदाता की जीत बताया है।  प्रधानमंत्री द्वारा यह कहा जाना कि हम देश के किसानों को कृषि कानूनों के बारे में समझा नहीं पाए इसलिए उन्होंने आंदोलन किया,को उन्होंने दुर्भाग्यपूर्ण बताया।  श्री बाली ने कहा कि प्रधानमंत्री के इतना मात्र कह देने से किसानों के जिन घरों के चिराग बुझे हैं और 700 लोग प्रधानमंत्री की हठधर्मिता, भूल एवं अहंकार के कारण बेमौत मारे गए उनकी मौतों की जिम्मेदार केंद्र की भाजपा सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी है। पूरा देश और देश के किसान इस जघन्य अपराध के लिए भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री को कभी माफ नहीं करेगे।

उधर आप कार्यकर्ताओं ने आज मुख्य चौराहे पर तीनों कृषि कानून वापस लिए जाने पर किसानों की जीत का जश्न मनाया और मिष्ठान वितरण कर आतिशबाजी भी की।आप कार्यकर्ता जिला उपाध्यक्ष अमन बाली के नेतृत्व में मुख्य चौराहे पर एकत्र हुए और उन्होंने आतिशबाजी कर मिठाई वितरित की। इस अवसर पर महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष गीता रावत अजय शर्मा, नील मणि त्रिपाठी, पूर्व तहसीलदार मनोरथ लाल लखचोरा, नील कमल शर्मा, डॉ विजय शर्मा, सुनील बब्बर, हर्ष बब्बर, लक्की माहेश्वरी, मनोज कुमार शर्मा, श्वेता एडवोकेट, पूजा अरोरा, शहजाद अंसारी, शाहनवाज सिद्दीकी, प्रवीण राय, तरनप्रीत सिंह, सहित दर्जनों आप कार्यकर्ताओं के साथ अनेक किसान भी मौजूद रहे।

Check Also

काशीपुर :राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय दभौरा मुस्तकम में करियर मार्गदर्शन एवं परामर्श कार्यक्रम आयोजित, छात्राओं को दिए गए भविष्य निर्माण के टिप्स

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2026) काशीपुर। राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-