@शब्द दूत ब्यूरो (15 नवंबर 2021)
काशीपुर । पद्म श्री पुरस्कार विजेता सिने अभिनेत्री कंगना रनौत के विरूद्ध कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज यहाँ रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर कोतवाली में दी।
ये रिपोर्ट उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ,विधि प्रकोष्ठ की ओर से दर्ज कराई गई। तहरीर में कहा कि सरकार द्वारा पदमश्री से सम्मानित बालीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत द्वारा 1947 की आजादी को भीख व 2014 को आजादी बताकर देश के लाखों शहीदों का अपमान करने पर उसके खिलाफ तत्काल कानूनी कार्रवाई की मांग की।
रिपोर्ट दर्ज करवाने वालों में प्रदेश अध्यक्ष उमेश जोशी, एडवोकेट, काशीपुर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं अध्यक्ष महानगर कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ इंदर सिंह एडवोकेट, हरीश कुमार सिंह, एडवोकेट, अनिल शर्मा एडवोकेट, राजाराम एडवोकेट , प्रदीप चौहान , वीर सिंह एडवोकेट,जयसिंह गौतम मुख्य थे।
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal







